- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
सिद्धार्थ सलाठिया : टी-सीरीज़ ने ठुकराया, सोनू निगम ने बचाया।
फिल्म उद्योग भाई-भतीजावाद के बारे में खुलकर बोल रहा है और इससे आखिर सिद्धार्थ सलाठिया कैसे अछूते रह सकते हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेताओं – अभिनेत्रियों ने इस संवेदनशील मुद्दे पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार प्रकट किए है।
इस सब के बीच, सिंगिंग सेंसेशन सोनू निगम आगे आए और सिद्धार्थ सलाठिया के खूबसूरत गीत ‘बेमायने ‘ की प्रशंसा की, जो उनके द्वारा गाया और कंपोज़ किया गया है। ‘बेमायने’ 3 दिनों में अब तक 5 लाख बार देखा जा चुका है और लगभग सभी संगीत प्लेटफार्मों पर जारी किया गया है।
सोनू निगम ने कहा, ” सिद्धार्थ सलाठिया बहुत ही प्रतिभाशाली और डाउन टू अर्थ इंसान हैं और वह संगीत को अच्छी तरह से जानते हैं, मैंने उनके वीडियो पहले भी देखे हैं। मेरी बहन तिशा निगम ने मुझे एक लिंक भेजा है जिसे मैं जल्द ही अपलोड करूंगा। वह जिन मुद्दों और विषयों को उठाती हैं, वे वही हैं जिनकी मैंने पिछले महीने चर्चा की थी।
जब मैंने उनके विचार सुने और उनके वीडियो देखे, तो मैं बहुत दुखी हुआ। सिद्धार्थ एक ऐसी युवा प्रतिभा हैं, जो बिना किसी के सहयोग के इंडस्ट्री में हैं। मुझे यह भी झटका लगा कि उनके 1.77 फॉलोअर्स हैं और शायद उनके यूट्यूब पर इससे ज्यादा, मेरे हिसाब से दोगुने हैं, लेकिन फिर भी उनके लिए किसी भी तरह का विचार नहीं ,इसलिए यह वास्तव में दुखद है। मुझे उम्मीद है कि किसी के पास इसके लिए बेहतर जवाब होगा। ”
वर्क फ्रंट की बात की जाये तो , सिद्धार्थ स्लैथिया ने हाल ही में अपना सॉन्ग ‘बेमायने ‘ लॉन्च किया। गाने को सिद्धार्थ सलाठिया ने कंपोज़ किया है और सिंक रिकॉर्ड्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है। सिद्धार्थ तुम ही हो के कवर वर्सन को 10 अलग-अलग अंदाज में और 1 बीट पर 50 गानों को गाने के बाद प्रसिद्ध हुए।
वह भारत में सबसे अधिक सब्सक्राइब किए जाने वाले Youtube गायकों में से एक हैं। उन्हें 2016 में चेन्नई में “सोशल मीडिया हीरो” पुरस्कार मिला। वह 1 मिलियन से अधिक अनुयायियों के साथ फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बहुत लोकप्रिय है।


