- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा‘ में सिकंदर खरबंदा की एंट्री से मचेगी बड़ी हलचल
जब से ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा‘ में 4 साल का लीप आया है, तब से ही इस शो में गुड्डन (कनिका मान) और अक्षत जिंदल (निशांत सिंह मलकानी) यानी ‘अक्षन‘ की जिंदगियों में बहुत-सा ड्रामा देखने को मिल रहा है। असल में गुड्डन और कुणाल (विश्वनाथ चंदा) की अचानक शादी करने की योजना से सभी हैरान रह जाते हैं और अक्षत यह शादी रोकने की भरपूर कोशिश करता है। लेकिन अब कुछ नए कलाकारों की एंट्री के साथ दर्शकों को एक और बड़ा मोड़ देखने को मिलेगा, जिसमें होली का जश्न भारी उथल-पुथल मचा देगा!
‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा‘ में पॉपुलर टीवी और बॉलीवुड एक्टर सिकंदर खरबंदा को एक नए किरदार में लिया गया है। सिकंदर इस शो में अक्षत के बड़े भाई आलेख जिंदल का रोल निभाते नजर आएंगे। आलेख पेशे से एक प्लास्टिक सर्जन हैं और आने वाले एपिसोड में उनकी गुजरी हुई जिंदगी दिखाई जाएगी कि कैसे एक दशक पहले जुए की लत में वो अपना सबकुछ गंवा बैठे थे और इस कारण उन्हें अपना घर छोड़कर भागना पड़ा था।
अपनी एंट्री को लेकर ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा‘ में आलेख की भूमिका निभा रहे सिकंदर कहते हैं, ‘‘मैं ऐसे शो में शामिल होकर बेहद उत्साहित हूं जिसे सभी ने अपना प्यार दिया है। जहां इस शो की दिलचस्प कहानी ने सभी को बांधे रखा है, वहीं मेरे आने से काफी हलचल पैदा होगी। मैं दर्शकों को यह दिखाने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकता कि मेरा किरदार कैसे गुड्डन और अक्षत की जिंदगी में उथल-पुथल मचाता है।‘‘
अपने किरदार के बारे में बताते हुए सिकंदर ने आगे कहा, ‘‘यह वाकई बड़ा दिलचस्प किरदार है। जहां आलेख का अपना विचित्र अंदाज है, वहीं वो स्मार्ट और महत्वाकांक्षी भी है और पूरी तरह से अपनी पत्नी गंगा के कहने पर चलता है। वो अपनी पत्नी की खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार रहता है, भले ही इसके लिए उसे अपने खुद के परिवार को बिगाड़ना ही क्यों ना पड़े।‘‘
जिंदल परिवार में होली के जश्न के दौरान आलेख अपनी नई पत्नी गंगा के साथ इस घर में आता है जिससे हंगामा खड़ा हो जाता है। अपनी बीवी के इशारों पर नाचने वाला आलेख उसके शातिर इरादों का समर्थन करता नजर आएगा। उधर, गंगा भी इस परिवार में अक्षत और गुड्डन की साख हिलाने की कोशिश करती है लेकिन गुड्डन अक्षत के लिए लड़ती है।


