- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
गायक जुबिन नौटियाल ने अपनी फैन और केबीसी 13 की विजेता, हिमानी बुंदेला को आगरा में उनके घर जाकर चौंका दिया।
अपनी आवाज से सभी की प्लेलिस्ट में जगह बनाने वाले सिंगर अब उनके दिलों में भी जगह बना रहे हैं
आगरा की एक दृष्टिबाधित युवा शिक्षिका हिमानी बुंदेला 1 सितंबर 2021 को केबीसी 13 की पहली करोड़पति बनीं। कौन बनेगा करोड़पति 13 के होस्ट अमिताभ बच्चन ने हिमानी बुंदेला की उनके पसंदीदा गायक जुबिन नौटियाल से बात करने की इच्छा को पूरा किया, जो वर्तमान में लाखों दिलों को अपनी दिलखुश आवाज से जीत रहे हैं। जुबिन नौटियाल से मिलना उनका सपना था और उन्होंने शो जीतने के बाद उन्हें एक वॉयस मैसेज भी भेजा। उनकी मासूमियत से प्रभावित होकर, गायक जुबिन नौटियाल ने उन्हें सरप्राइज़ करने का फैसला किया। हिमानी की बहन की मदद से सरप्राइज देने की योजना बनाई गई और जुबिन की टीम ने आगे बढ़कर सभी जरूरी इंतजाम किए।
जुबिन ने एक पत्रकार के रूप में आगरा में उनके घर का दौरा किया। बातों के दौरान जब उन्होंने जुबिन से मिलने की इच्छा जाहिर की और अपने पसंदीदा गीतों में से एक ‘खुशी जब भी तेरी’ गाया, तो गायक ने उस सॉन्ग को इंटरव्यू के बीच गा दिया और हिमानी ने महसूस किया कि उनके पसंदीदा कलाकार उनके ठीक बगल में बैठें हैं। उसके बाद पूरा माहौल भावनात्मक हो गया और फिर जब जुबिन ने ‘खुशी जब भी तेरी’ सॉन्ग गाया तो हिमानी को विश्वास नहीं हो रहा था। वीडियो क्लिप देख कर आपको मानवता पर विश्वास हो जाएगा और उससे यह भी दिखता है कि जुबिन कितने विनम्र और जिंदादिल इंसान हैं!
जुबिन ने कहा, ‘जब हिमानी ने मुझे शो के बाद एक वॉयस नोट भेजा तो ये वास्तव में मेरे दिल को छू गया था और फिर मैंने हिमानी से मिलने की ठान ली था। जब मैं हिमानी से मिलने उनके घर पहुंचा, तो वहाँ का माहौल इतना प्यार भरा था और उन्होंने व उनके परिवार वालों ने बहुत दिल से मेरा स्वागत किया था। उनके जैसे प्रशंसकों से मिलने और बातचीत करके मुझे बहुत खुशी हो रही है जिसका मैं बयान नहीं कर सकता। वे हमारे देश का भविष्य हैं और मुझे भारत के सभी हिस्सों से ऐसे प्रतिभाशाली लोगों को आगे आता देखकर बहूत खुशी होती है। उनका स्नेह और प्यार ही मुझे और अच्छा करने और लोगों के बीच प्यार बांटने के लिए प्रेरित करता है।
एक छोटे शहर से आयी हुई लड़की के लिए यह सपने के पूरा होने जैसा था। हिमानी अपने पसंदीदा कलाकार से मिलकर और उनके एक वॉयस नोट को क्विज़ शो में दिखा देने से बेहद उत्साहित थी। जुबिन नौटियाल का उन्हें घर जा कर मिलना परिवार के लिए गर्व और सम्मान का क्षण है, जो दिलों में हमेशा के लिए एक यादगार छाप छोड़ गया है और साथ ही आगरा में उनके घर का वीडियो जहाँ हमें दोनों की खूबसूरत बॉन्डिंग की झलक दिखाई दे रही है। जुबिन नौटियाल के बेहद सदय, विनम्र और दिल को छू लेने वाले व्यवहार ने फिर से साबित कर दिया है कि मशहूर हस्तियां वास्तव में अपने प्रशंसकों की परवाह करती हैं।


