- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
स्किल-बेस्ड गेमिंग एप क्विजबी के यूजर्स बीती तिमाही कई गुना बढ़े
एप डाउनलोड में 150 फीसदी ग्रोथ दर्ज की गई
नए इंप्रूव्ड सिक्युरिटी वर्जन इन्स्टॉल करके सेफ्टी फीचर्स बढ़ाए
नई दिल्ली, फरवरी 2022: महामारी में ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री तेजी से बढ़ा है। खास तौर पर युवाओं के बीच मजेदार गेम्स के माध्यम से नई चीजें सीखने और ज्ञान बढ़ाने के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक के तौर पर उभरा है।
गेमिंग उद्योग में इस ठोस बदलाव को देखकर बाजार में नई गेमिंग कंपनियां तेजी से उभर रही हैं। ये विभिन्न विषयों पर ज्ञान और कौशल बढ़ाने के साथ-साथ दर्शकों को बांधे रखने के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। इस बाजार में बड़े मौके को देखते हुए दो बिहारी टेक्नोक्रेट्स अमित खेतान और अभिनव आनंद ने क्विजबी लॉन्च करके ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री में एक तरह से क्रांति ला दी। क्विजबी ऐसा गेमिंग प्लेटफॉर्म है, जहां प्लेयर्स रियल-टाइम मनी जीत सकते हैं। मतलब यह है कि यूजर्स खाली समय में मनोरंजन के साथ-साथ कमाई भी कर सकते हैं।
क्विजबी की सीड फंडिंग कनोडिया ग्रुप ने की थी। यह गेमिंग प्लेटफॉर्म गेमर्स को खेलने, क्विज में हिस्सा लेने और विभिन्न थीम-आधारित चुनौतियों से निपटने की प्रतिस्पर्धा का विजेता बनकर रियल मनी जीतने का मौका देता है। क्विजबी यूजर्स को प्रतिस्पर्धी मोबाइल प्लेटफॉर्म मुहैया कराता है। इसमें फिल्में, क्रिकेट, ट्रैवल, फूड, सामान्य ज्ञान, पहेलियों आदि जैसे हजारों क्विज सवाल और सामान्य ज्ञान पर आधारित पेड चैलेंजेज का सामना करके 1 लाख रुपए तक के रोमांचक बम्पर पुरस्कार जीतने के नियमित मौके मिलते हैं।
हाल के महीनों में क्विजबी की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। बीती तिमाही क्विजबी के यूजर्स कई गुना बढ़ गए। इस दौरान इस एप के डाउनलोड्स में 150 गुना बढ़ोतरी हुई। इंटेलीजेंस गेम प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ अमीत खेतान ने कहा, “हमारे एप्लीकेशन को लेकर यूजर्स की जो प्रतिक्रिया मिल रही है, खास तौर पर बीती तिमाही में, उससे हम उत्साहित हैं। इस दौरान हमने अपने एप्लिकेशन डाउनलोड में 150 प्रतिशत से ज्यादा की सीधी वृद्धि देखी, जो हमें एप्लिकेशन में और सुधार करने के लिए प्रेरित कर रहा है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि क्विजबी हमारे कैटेगरी सेक्शंस के माध्यम से यूजर्स के लिए एक्सपर्ट नॉलेज प्राप्त करने का एक मजेदार तरीका बनता जा रहा है। हम यूजर्स की सक्रिय भागीदारी देख रहे हैं। हमें यह देखकर खुशी हो रही है कि कैसे यूजर्स अपना अतिरिक्त समय हमारे ज्ञान-आधारित और थीम-आधारित गेमिंग के लिए समर्पित हैं और कैश प्राइज जीत रहे हैं।’
खेतान ने कहा कि हाल ही में हमने एमटीएम हमलों को अक्षम करने के लिए एप्लिकेशन में बदलाव किए हैं। इसके साथ ही हमने डीडीओएस हमलों के खतरे को भी कम करने के लिए सर्वर स्तर पर अधिक सुरक्षा फीचर्स जोड़े हैं। उन्होंने कहा, “हमारे यूजर्स की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। इसलिए हम उनके लिए एप्लिकेशन को और अधिक सुरक्षित बनाने पर काम करते रहेंगे।’


