- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
स्कोडा ऑटो इंडिया ने काइलैक रेंज में आकर्षक कीमतों की घोषणा की; बुकिंग शुरू
शानदार ऑफर: पहले 33,333 ग्राहकों को मिलेगा 3 साल का मुफ्त स्टैंडर्ड मेंटेनेंस पैकेज!
शानदार प्रतिक्रिया: काइलैक हैंड-रेज़र्स और काइलैक क्लब मेंबर्स से 1,60,000+ लोगों की दिलचस्पी!
· काइलैक के सभी वेरिएंट में 25 से अधिक सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जिसमें छह एयरबैग और एक्टिव व पैसिव सुरक्षा के कई विकल्प शामिल हैं।
स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी नई सब-4 मीटर एसयूवी काइलैक को लॉन्च कर इस सेगमेंट में पहली बार कदम रखा है। काइलैक चार वेरिएंट में उपलब्ध होगी – क्लासिक, सिग्नेचर, सिग्नेचर+ और प्रेस्टीज। इसकी शुरुआती कीमत 7.89 लाख रुपये है, जो काइलैक क्लासिक ट्रिम के लिए है, जबकि टॉप मॉडल काइलैक प्रेस्टीज एटी की कीमत 14.40 लाख रुपये होगी।ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर में, पहले 33,333 ग्राहकों को 3 साल का स्टैंडर्ड मेंटेनेंस पैकेज (SMP) मुफ्त मिलेगा। काइलैक के लिए बुकिंग आज शाम 4 बजे से शुरू हो रही है, और डिलीवरी 27 जनवरी, 2025 से शुरू होगी।काइलैक को लॉन्च से पहले ही जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। काइलैक हैंड-रेज़र, काइलैक क्लब के सदस्य और डीलर पूछताछ के माध्यम से 1.6 लाख से अधिक लोगों ने अपनी रुचि दिखाई है।
स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर, पेट्र जेनेबा ने कहा, “नई स्कोडा काइलैक भारत में हमारे लिए एक नई शुरुआत का संकेत है। यह न केवल स्कोडा के लिए, बल्कि पूरे सेगमेंट के लिए एक गेम-चेंजर साबित होगी। यह भारतीय सड़कों पर यूरोप की उन्नत तकनीक को लोकप्रिय बनाएगी और हमारे ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाएगी। खास बात यह है कि हमने पहले 33,333 ग्राहकों के लिए सेगमेंट में सबसे बेहतर स्वामित्व अनुभव देने की घोषणा की है।कायलाक ने 2024 में जोरदार उत्साह पैदा किया है और इसकी हर ओर चर्चा है। नवंबर में इसके वर्ल्ड प्रीमियर के समय से ही यह सबका ध्यान आकर्षित कर रही है। इस एसयूवी में शानदार ग्लोबल डिज़ाइन, बेहतरीन ड्राइविंग डायनैमिक्स, उन्नत सुरक्षा फीचर्स और स्पेशियस एवं फंक्शनल इंटीरियर जैसे कई खासियतें हैं। ये सभी सुविधाएं बेहद प्रतिस्पर्धी कीमतों में उपलब्ध हैं।हमें पूरा विश्वास है कि काइलैक नए बाजारों में प्रवेश करेगी, स्कोडा के परिवार में नए ग्राहकों को जोड़ेगी और भारत में हमारी ब्रांड की उपस्थिति को और मजबूत बनाएगी।”
विकल्पों की भरमार: काइलैक के साथ चुनें अपना परफेक्ट मॉडल
लॉन्च के समय काइलैक दो ट्रांसमिशन, चार वेरिएंट और सात रंगों के विकल्प के साथ उपलब्ध होगा। यह हाई परफॉर्मेंस, कुशल और विश्वसनीय 1.0 TSI इंजन द्वारा संचालित है, जो 85kW की पावर और 178Nm का टॉर्क पैदा करता है, जिसमें छह-स्पीड मैनुअल या छह-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक का विकल्प है। ग्राहक चार वेरिएंट – क्लासिक, सिग्नेचर, सिग्नेचर+ और टॉप-ऑफ़-द-लाइन प्रेस्टीज में से चुनाव कर सकते हैं। यह एसयूवी सात रंगों टॉरनेडो रेड, ब्रिलियंट सिल्वर, कैंडी व्हाइट, कार्बन स्टील, लावा ब्लू, डीप ब्लैक और काइलैक एक्सक्लूसिव ऑलिव गोल्ड में आती है।
क्लासिक वैल्यू: काइलैक के हर मॉडल में मिले प्रीमियम अनुभव
यहां तक कि काइलैक और स्कोडा परिवार एंट्री लेवल क्लासिक वेरिएंट में भी ग्राहकों को छह एयरबैग और 25 से अधिक एक्टिव और पैसिव फीचर्स मानक के रूप में मिलते हैं। एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, छह एयरबैग, स्टीयरिंग व्हील के लिए टिल्ट और रीच एडजस्टमेंट, सभी पांच सीटों के लिए हेड रेस्ट्रेंट और थ्री-पॉइंट सीट बेल्ट, इलेक्ट्रिक मिरर, रियर पार्क डिस्टेंस कंट्रोल, ड्राइवर का डेड पेडल, ऑटोमैटिक स्पीड सेंसिटिव सेंट्रल लॉकिंग और फुल एलईडी लाइटिंग जैसे सेफ्टी फीचर्स अन्य फीचर्स के साथ मानक फीचर्स के तौर पर मिलते हैं।
काइलैक की हर बारीकी में दिखा स्टाइल और परफॉर्मेंस का अनोखा मेल
क्लासिक में सेफ्टी और सुविधा के लिए कई सारे फीचर दिए गए हैं, जबकि काइलैक के सिग्नेचर वेरिएंट में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग, क्रूज कंट्रोल, आर16 अलॉय, वायर्ड एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, कूल्ड ग्लोवबॉक्स, यूएसबी-सी सॉकेट, 17.7 सेमी (7 इंच) स्कोडा टच इंफोटेनमेंट सिस्टम, मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, एडजस्टेबल रियर एसी वेंट और बहुत सारे फीचर शामिल किए गए हैं।
सिग्नेचर+ में और भी ज्यादा वैल्यू और प्रीमियम फीचर्स का संगम
सिग्नेचर+ में लगभग वो सब कुछ है जो आप एक टॉप-ऑफ़-द-लाइन वेरिएंट से उम्मीद करते हैं, साथ ही यह एक मिड-वेरिएंट की कीमत में मिलता है। इस वेरिएंट में बहुप्रतीक्षित वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले उपलब्ध है, साथ ही 25.6 सेमी (10.1-इंच) स्कोडा टच इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया गया है। इस ट्रिम में ड्राइवर के लिए 20.32 सेमी (8-इंच) वर्चुअल कॉकपिट भी उपलब्ध है। इसके अलावा रियर-व्यू कैमरा, क्लाइमेट्रॉनिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, ऑटोमैटिक हेडलैंप, हिल-होल्ड कंट्रोल, एक टिकाऊ बम्बू-फाइबर से बना डैशबोर्ड पैड, कार-लॉक के साथ इलेक्ट्रिकली फोल्डिंग एक्सटीरियर मिरर आदि भी उपलब्ध हैं।
टॉप लेवल पर प्रेस्टिज
टॉप-ऑफ- द-लाइन प्रेस्टीज उन ग्राहकों की काइलैक है जो अपनी SUV में हर सुविधा चाहते हैं। काइलैक का यह टॉप-ड्रावर वेरिएंट एंटी-पिंच टेक्नोलॉजी के साथ इलेक्ट्रिक सनरूफ, R17 डुअल टोन एलॉय व्हील्स, ऑटो हेडलैंप और वाइपर, कॉर्नरिंग फंक्शन के साथ LED फॉगलैंप, स्कोडा क्रिस्टलाइन LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, एम्बिएंट इंटीरियर लाइटिंग के अलावा अन्य सुविधाओं से लैस है। सीट वेंटिलेशन के साथ सेगमेंट में पहली बार छह-तरफ़ा इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीट दी गई है। साथ ही, जहां सिग्नेचर और ऊपर के सभी वेरिएंट में 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक का विकल्प है, प्रेस्टीज में आसान मैनुअल गियरशिफ्ट के लिए स्टीयरिंग-माउंटेड पैडल-शिफ्टर्स दिए गए हैं।
सेगमेंट में सबसे बेहतरीन स्वामित्व अनुभव का वादा
सेफ्टी से कोई समझौता किए बिना वैल्यू और टेक्नोलॉजी का संतुलन प्रदान करने वाले वेरिएंट की इस विस्तृत श्रृंखला के अलावा, काइलैक को बुक करने वाले पहले 33,333 ग्राहकों को 3 साल का मानक रखरखाव पैकेज भी मिलेगा। यह पैकेज प्रभावी रूप से काइलाक की रखरखाव लागत को 0.24 रुपये प्रति किलोमीटर तक कम कर देता है, जिससे यह अपने सेगमेंट में सबसे कम रखरखाव लागत वाला वाहन बन जाता है।
इसके अलावा, काइलैक 3 साल/100,000 किलोमीटर (जो भी पहले हो) की मानक वारंटी भी प्रदान करता है। इसके साथ ही, काइलैक पूरे रेंज में मानक के रूप में छह साल की एंटी-जंग वारंटी भी प्रदान करता है। कुशाक और स्लाविया की तरह यह एसयूवी MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इसे भारत और चेक गणराज्य की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से कम रखरखाव लागत पर फोकस करते हुए विकसित किया गया है। जबकि स्कोडा की गतिशीलता और सुरक्षा के पारंपरिक गुणों को बरकरार रखा गया है।
| Kylaq | Price INR (Ex- Showroom) | |
| 1.0 TSI MT | 1.0 TSI AT | |
| Classic | ₹ 7,89,000 | – |
| Signature | ₹ 9,59,000 | ₹ 10,59,000 |
| Signature+ | ₹ 11,40,000 | ₹ 12,40,000 |
| Prestige | ₹ 13,35,000 | ₹ 14,40,000 |
*सभी कीमतें भारत में एक्स-शोरूम


