- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ŠKODA AUTO INDIA ने की ŠKODA SINGLE WICKET TOURNAMENT सीज़न 2 की घोषणा
· चयनकर्ताओं के सामने प्रत्यक्ष रूप से प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए छह बॉल का बैटिंग और बॉलिंग फॉर्मेट
· यह कार्यक्रम 59 भारतीय शहरों और 32,000+ युवा क्रिकेट खिलाड़ियों को कवर करेगा
· इसमें अंडर-12 और अंडर-16 वर्ग में लड़के और अंडर-16 वर्ग में लड़कियाँ होंगी
· यह टूर्नामेंट इनोवेशन और रिइन्वेंशन को बढ़ावा देने के लिए ŠKODA की पहुँच का एक हिस्सा है
ŠKODA AUTO India ने ŠKODA Single Wicket (SSW) टूर्नामेंट के दूसरे सीज़न की घोषणा की है। पूरे देश में 59 शहरों और 32,000से अधिक युवा क्रिकेट खिलाड़ियों को कवर करने के उद्देश्य के साथ ŠKODA Single Wicket सीज़न 2 की शुरूआत 28 अप्रैल से होगी।
ŠKODA AUTO India के ब्रांड डायरेक्टर, पेट्र सॉल्क ने कहा, “ŠKODA AUTO India में, हम जो कुछ भी करते हैं उसके केंद्र में हमेशा हमारे ग्राहकों को प्राथमिकता दी जाती है और लोगों से जुड़ाव बनाया जाता है। प्रतियोगिता और कौशल के अलावा खेल का मतलब मानवीय भावनाओं का उत्सव मनाना भी है। ŠKODA Single Wicket प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक विश्वसनीय और अनोखा प्लैटफॉर्म उपलब्ध कराता है। इतना ही नहीं, यह प्रतिभागियों के लिए भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियाँ हासिल करने की आकांक्षा करने और उनके परिवारों और समुदायों के साथ कुछ अनमोल क्षणों का आनंद लेने का एक मौका भी प्रदान करता है। भारत में भारी संख्या में मौजूद प्रतिभाओं को प्रेरित और तैयार करना और पूरे देश में नए परिवारों तक ŠKODA ब्रांड लेकर जाना हमारे लिए गर्व की बात है।”
उल्लेखनीय है कि ŠKODA Single Wicket टूर्नामेंट ने इस सीज़न में लड़कियों के लिए अंडर-16 कैटेगरी की नई शुरूआत की है। इस टूर्नामेंट में 59 शहरों से क्रिकेट खेलने वाली सर्वोत्तम लड़कियों को चुना जाएगा। सभी कैटेगरीज के लिए शहरों में होने वाले ट्रायल्स और फाइनल्स इस साल अप्रैल और मई के महीनों में आयोजित किए जाएंगे और कुल 180 लड़के (अंडर-12 और अंडर-16) और लड़कियाँ (अंडर-16) मुंबई में मई में नेशनल फाइनल खेलेंगे।
ŠKODA Single Wicket टूर्नामेंट में छह-बॉल बैटिंग और छह-बॉल बॉलिंग का फॉर्मैट है जो अंडर-12 और अंडर-16 कैटेगरी के लड़कों और अंडर-16 कैटेगरी के लड़कियों के लिए खुला है जहाँ उन्हें चयनकर्ताओं के एक पैनल के सामने अपने बॉलिंग और बैटिंग का कौशल प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा जो उनके द्वारा प्रत्येक बॉल पर की गई बैटिंग और डाली गई प्रत्येक बॉलिंग पर पॉइंट्स देंगे। 59 शहरों में निर्धारित ŠKODA AUTO ज़ोन्स में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
ŠKODA AUTO इंडिया ने ŠKODA Single Wicket माइक्रोसाइट पर टूर्नामेंट के लिए डिजिटल रजिस्ट्रेशन कराने की शुरुआत कर दी है। आज से प्रतिभागी अपने निकटतम एसएसडबल्यू शहर में सिटी ट्रायल्स में अपना पंजीकरण करवाने के लिए www.singlewicket.co.in वेबसाइट पर लॉगइन कर सकते हैं।
इस टूर्नामेंट के प्रतिभागियों को तीन कैटेगरीज – लड़कों के लिए अंडर-12 और अंडर-16 और लड़कियों के लिए अंडर-16, में ₹ 8 लाख का और उप-विजेताओं को ₹ 4 लाख का इनाम जीतने का मौका मिलेगा। सभी विजेताओं को क्रिकेट एकेडमी स्कॉलरशिप भी दी जाएगी।
ŠKODA Single Wicket टूर्नामेंट की शुरूआत ऐसे समय में हो रही है जब कंपनी ने इंडिया 2.0 प्रोजेक्ट शुरू किया है जिसमें ब्रांड, इसकी पोज़ीशनिंग, डीलर्स, सर्विस और सेल्स नेटवर्क की विस्तृत रूप से जांच कर इसे और अधिक उपयुक्त बनाया गया है। इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में शामिल थे मेड फॉर इंडिया प्लैटफॉर्म पर आधारित एकदम नए, मेड-फॉर इंडिया वाहन। यह कंपनी की कारोबारी प्रक्रिया में उल्लेखनीय है जिसमें अधिक ग्राहक टचप्वाइंट्स के साथ ही स्वामित्व एवं मेंटेनेंस की लागत में कमी शामिल है।
कंपनी ने MQB-AO-IN प्लैटफॉर्म पेश किया जिसमें 95% लोकलाइज़ेशन है और स्वामित्व खर्च में रू. 0.46 प्रति किलोमीटर की कमी आई है। जुलाई 2021 में इस प्लैटफॉर्म पर KUSHAQ एसयूवी को लॉन्च किया गया और इसके बाद मार्च 2022 में SLAVIA सेडान पेश की गई जो दुनिया की दो पहली कारें हैं जिन्हें भारत और चेक गणराज्य की टीमों ने मिलकर भारत के लिए विकसित किया है। इंडिया 2.0 कारों की इस अभूतपूर्व सफलता के बाद अब सिंगल विकेट टूर्नामेंट को लाया जा रहा है जिसका लक्ष्य एक भावनात्मक और अभिनव जुड़ाव स्थापित करना है ।


