- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
स्कोडा ऑटो इंडिया ने ऑल-न्यू टीप ब्लैक कलर में लॉन्च किया कुशाक और स्लाविया का एलिगेंस एडिशन
· कुशाक और स्लाविया के एलिगेंस एडिशन सभी नए फीचर्स से लैस होंगे
· इनमें विशेष रूप से 1.5 टीएसआई इंजन दिया जाएगा
· ग्राहक के पास मैनुअल और डीएसजी ट्रांसमिशन के बीच चयन कर सकते हैं
· एलिगेंस एडिशन को टॉप-ऑफ-द-लाइन स्टाइल वैरिएंट्स के भी ऊपर रखा गया है
· इस स्पेशल एडीशन के तहत इनको सीमित मात्रा में बनाया जाएगा
मुंबई, 27 नवंबर, 2023 – कुशाक और स्लाविया में कई नए और सेगमेंट में पहली बार शानदार फीचर्स पेश करने के तुरंत बाद, स्कोडा ऑटो इंडिया ने इन दोनों कारों के एक नए, खास वर्जन को लॉन्च करने की घोषणा की है। एलिगेंस एडीशन नाम की दोनों कारों का उत्पादन सीमित मात्रा में किया जाएगा। ये कारें खासतौर पर 1.5 टीएसआई इंजन के साथ उपलब्ध होंगी।
इस बारे में स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर, पेट्र सॉल्क ने कहा, “कुशाक और स्लाविया का एलिगेंस एडीशन एक लिमिडेट एडीशन के रूप में लॉन्च किया जाएगा। कुशाक और स्लाविया के क्लासिक ब्लैक कलर की जोरदार मांग देखने को मिली है। हम अपने प्रोडक्ट्स ग्राहकों की रुचि और पसंद को ध्यान में रखते हुए बनाते हैं। हमारा विश्वास है कि कुशाक और स्लाविया के एलिगेंस एडिशन की खूबसूरती और इनका नया रंग कार डिजाइनिंग की समझ रखने वाले ग्राहकों को आकर्षित करेगा और साथ कार खरीदने वाले का गर्व का अहसास कराना जारी रखेगा।”

कैसी होगी डिजाइन
कुशाक और स्लाविया के एलिगेंस एडिशन की ये दोनों कारें एकदम नए और शानदार डीप ब्लैक पेंट में पेश की जा रही हैं। ग्रिल, ट्रंक गार्निश और विंडो गार्निश जैसे एलिमेंट्स में क्रोम फिनिश पहले की तरह ही बना रहेगा। इन कारों की खूबसूरती को बढ़ाने को लिए क्रोम लोअर डोर गार्निश दिया गया है। इसके साथ ही बी पिलर्स पर कैलीग्राफी के जरिए ‘Elegance’शब्द उकेरा गया है। स्लाविया में क्रोम ट्रंक गार्निश और एक स्कफ प्लेट दिया गया है जिस पर ‘Slavia’ शब्द उकेरा गया है। कुशाक में 17-इंच (43.18 सेमी) वेगा डुअल टोन अलॉय डिज़ाइन मिलती है जो इसको स्टाइलिश बनाने के साथ ही उबड़-खाबड़ इलाकों में मजबूती देता है। वहीं, स्लाविया की क्लासिक सेडान लाइंस में 16-इंच (40.64 सेमी) विंग अलॉय व्हील्स दिया गया है।
कैसा है केबिन
इन कारों का दरवाजा खोलते ही स्कोडा के असली एक्सेसरीज़ पडल लैंप से जमीन पर कंपनी के ब्रांड लोगो की इमेज दिखाई देती है जो इनके अंदर और बाहर कदम रखते समय खास होने अहसास कराता है। कार के अंदर जाने पर ड्राइवर का स्वागत स्टीयरिंग व्हील पर दिए गए ‘एलिगेंस’ बैज से होता है। इसके अलावा, फुटवेल एरिया में स्पोर्टी लुक वाले एल्यूमीनियम पैडल दिए गए हैं। एलिगेंस एडीशन की खूबसूरती को बढ़ाते हुए इसमें आकर्षक टेक्सटाइल मैट और ‘एलिगेंस’ ब्रांडेड कुशन, सीट-बेल्ट कुशन के साथ-साथ गर्दन के लिए रेस्ट भी मिलेंगे।
इस एडीशन में क्या है खास
कुशाक और स्लाविया के एलिगेंस एडिशन में खासतौर पर 1.5 टीएसआई टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है। ग्राहकों पास 7-स्पीड डीएसजी ऑटोमैटिक या 6-स्पीड मैनुअल में से किसी को भी चुनने का विकल्प है। इस स्पेशल एडीशन की खासयित बनाए रखनेने के कारण, स्कोडा ऑटो इंडिया कुशाक एवं स्लाविया के एलीगेंस एडिशन का सीमित संख्या में उत्पादन करेगी। ये कारें बिल्कुल नए डीप ब्लैक पेंट में होंगी और पूरी तरह से सुसज्जित, टॉप-ऑफ़-द-लाइन स्टाइल वैरिएंट के ऊपर रखी जाएंगी।
उपकरण
कुशाक और स्लाविया दोनों में त्योहारी सीज़न के दौरान स्कोडा ऑटो इंडिया द्वारा पेश किए गए सारे फीचर्स मिलेंगे। इनमें ड्राइवर और को-ड्राइवर के लिए इलेक्ट्रिक सीटें और इल्यूमिनिटेड फुटवेल एरिया जैसे फीचर होंगे। डैश के सेंटर में स्कोडा प्ले ऐप्स के साथ 25.4 सेमी इंफोटेनमेंट स्क्रीन दिया गया है। सिस्टम एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ बिना किसी वायर के साथ लिंक हो जाता है। कुशाक एवं स्लाविया के एलिगेंस एडिशन में स्टैंडर्ड तौर पर इनके बूट में 6 स्पीकर्स एवं सबवूफर के साथ स्कोडा साउंड सिस्टम मिलेगा।
1.5 टीएसआई
कुशाक को जुलाई 2021 में पेश किया गया था। वहीं, स्लाविया को मार्च 2022 में पेश किया गया था। ये दोनों कारें मेड-फॉर-इंडिया, रेडी-फॉर-द-वर्ल्ड MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं। इन कारों को दूसरे राइट-हैंड ड्राइव देशों और जीसीसी देशों को निर्यात किया जा रहा है। इस रेंज में 1.0 टीएसआई इंजन भी आता है। लेकिन एलिगेंस एडीशन में खासतौर से अत्याधुनिक 1.5 टीएसआई इंजन दिया गया है। यह एक उन्नत 1.5-लीटर ईवीओ-जेनरेशन पावरप्लांट पर आधारित चार-सिलेंडर वाला टर्बो पेट्रोल इंजन है जो 110 किलोवाट (150 पीएस) पावर और 250 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है।
इस इंजन के टर्बोचार्जर में वैरिएबल वेन जियोमेट्री है जोकि इंजन की गति को व्यापक रेंज देने के साथ अधिक टॉर्क जेनरेट करती है। सिलेंडर क्रैंककेस में कास्ट-आयरन लाइनर की जगह, सिलेंडर लाइनर को प्लाज्मा-कोटेड किया गया है। इसका माप केवल 0.15 मिमी है। इससे इंजन का आंतरिक घर्षण कम हो जाता है। इस घर्षण के कम होने से ईंधन की खपत और उत्सर्जन कम हो जाता है। कम्बशन चैम्बर में हीट के बेहतर वितरण के कारण इंजन पर थर्मल लोड भी कम हो जाता है। 1.5 टीएसआई में सेगमेंट में पहली बार इस्तेमाल की गई एक्टिव सिलेंडर टेक्नोलॉजी (एसीटी) ईंधन की खपत घटाने के साथ ही CO2 उत्सर्जन कम कर देती है।
सबसे सुरक्षित कार
अक्टूबर 2022 में कुशाक और अप्रैल 2023 में स्लाविया, ग्लोबल एनसीएपी के नए और सख्त क्रैश-टेस्ट प्रोटोकॉल के तहत वयस्कों और बच्चों के लिए पूरी तरह 5-स्टार रेटिंग हासिल करने वाली भारत में बनी पहली कारें थीं। कुशाक और स्लाविया का ये नया एलिगेंस एडिशन भी स्कोडा ऑटो इंडिया के क्रैश-टेस्टेड कारों के 100% फ्लीट में शामिल हो गया है। इनको भी ग्लोबल एनसीएपीऔर यूरो एनसीएपी की तरफ से वयस्कों और बच्चों के लिए 5-स्टार क्रैश रेटिंग दी गई है।


