- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
स्कोडा ऑटो इंडिया ने सीमित संख्या में स्लाविया स्टाइल एडीशन को लॉन्च किया
• स्लाविया के प्रीमियम स्टाइल वैरिएंट पर आधारित
• बेहद सीमित संख्या में केवल 500 कारें उपलब्ध होंगी
• यह विशेष रूप से 7-स्पीड डीएसजी से जुड़े 1.5 टीएसआई इंजन द्वारा संचालित है
• कार कैंडी व्हाइट, ब्रिलियंट सिल्वर और टॉरनेडो रेड रंगों में उपलब्ध होगी
• डुअल डैश कैमरा और रूफ फॉइल जैसी सुविधाओं से लैस
• कीमत समकक्ष स्टाइल वैरिएंट से केवल 30,000 रुपये अधिक है
दो वर्षों में एक लाख बिक्री के बाद स्कोडा इंडिया ने सर्वाधिक बिक्री वाली और 5-स्टार सेफ व क्रैश टेस्ट में पास सेडान स्लाविया स्टाइल एडीशन को लॉन्च किया है।
इस पर बोलते हुए स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड निदेशक, पेट्र जनेबा ने कहा, “स्लाविया स्टाइल एडीशन हमारे भरोसेमंद ग्राहकों की जरूरतों को सुनने व समझने और उन्हें बेहद खास व हाई वैल्यू वाले प्रॉडक्ट देने की मिसाल है। यह हमारे बेहद खास ग्राहकों के लिए बेहद सीमित संख्या में उपलब्ध होगा। हालांकि, यह पूरे भारत में हमारे 200 से अधिक बिक्री केंद्रों पर उपलब्ध होगा।”
इक्विपमेंट
स्टाइल एडीशन को स्लाविया के टॉप-ऑफ-द-लाइन स्टाइल वैरिएंट के ऊपर रखा गया है। यह डुअल डैश कैमरा जैसी सुविधाओं के साथ आता है, जिसमें ब्लैक-आउट बी-पिलर, ब्लैक मिरर कवर और ब्लैक रूफ फॉइल पर ‘एडीशन’ बैज लगा हुआ है। वहीं कार के भीतर ग्राहकों का स्वागत ‘स्लाविया’ ब्रांडेड स्कफ प्लेट द्वारा किया जाता है, जिसके स्टीयरिंग व्हील पर ‘एडिशन’ बैज लगा हुआ है। कार से बाहर निकलने पर ब्रांड लोगो प्रोजेक्शन के साथ एक पुडल लैंप दिखाई देगा।
विशिष्टता
स्कोडा ऑटो इंडिया स्लाविया के स्टाइल एडीशन की 500 इकाइयां लॉन्च करेगी। सभी 500 कारें विशेष रूप से 1.5 टीएसआई इंजन के साथ 7-स्पीड डीएसजी स्वचालित गियरबॉक्स के साथ आएंगे। इन 500 कारों में से प्रत्येक केवल कैंडी व्हाइट या ब्रिलियंट सिल्वर या टॉरनेडो रेड पेंट विकल्पों में होंगी, क्योंकि इन रंगों को विशेष रूप से इस स्लाविया की छत और ओआरवीएम पर विशेष ब्लैक एलिमेंट के साथ कॉन्ट्रास्ट के लिए चुना गया है। इस एडीशन की सभी विशिष्टता और अतिरिक्त सुविधाओं की कीमत स्लाविया सेडान के समकक्ष स्टाइल एडीशन की तुलना में 30,000 रुपये अधिक होगी।
सुरक्षा
स्लाविया स्टाइल एडीशन छह एयरबैग और ग्लोबल एनसीएपी के नए व सख्त टेस्ट प्रोटोकॉल के तहत वयस्क और बाल सुरक्षा के लिए पूर्ण 5-स्टार रेटिंग के साथ आने वाले मानक स्लाविया की सुरक्षा विरासत को आगे बढ़ाता है। यह वयस्क और बच्चों के बैठने वालों के लिए पूरी तरह से क्रैश-टेस्टेड 5-स्टार-रेटेड कंपनी के कारों के बेड़े को और भी विस्तार देता है।
भारत के लिए निर्मित – दुनिया के लिए तैयार
कुशाक एसयूवी की तरह स्लाविया सेडान, MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म पर आधारित है जिसे विशेष रूप से भारतीय बाजार के लिए विकसित किया गया था। ड्राइविंग गतिशीलता और सुरक्षा जैसे स्कोडा डीएनए के पारंपरिक गुणों को बरकरार रखते हुए प्लेटफॉर्म को भारत और चेक की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से कम रखरखाव लागत, उच्च स्थानीयकरण और सेवा और पुर्जों के लिए कम टर्नअराउंड समय पर ध्यान केंद्रित करते हुए विकसित किया गया था। कार 95% तक स्थानीयकृत है और 4 साल या 100,000 किलोमीटर की मानक वारंटी और 8 साल या 150,000 किलोमीटर तक की वैकल्पिक वारंटी के साथ आती है, जिसमें ग्राहकों के स्वामित्व अनुभव को बढ़ाने और रखरखाव की कम लागत के लिए ढेर सारे रखरखाव और सेवा पैकेज शामिल हैं।
कीमत:
| मॉडल | एक्स-शोरूम कीमत (रुपये में) |
| 1.5 टीएसआई डीएसजी | |
| स्लाविया स्टाइल एडीशन | 19,13,400 रुपये/- |


