- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने रचा इतिहास, बना ऑस्ट्रेलिया में स्टोर खोलने वाला पहला भारतीय आभूषण ब्रांड, न्यू सिडनी में किया शोरूम का अनावरण
· ब्रांड का पहला आउटलेट सिडनी के लिटिल इंडिया प्रीसिंक्ट में हैरिस पार्क में खुला.
· प्रसिद्ध ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली के द्वारा उद्घाटन किया गया.
· नया आउटलेट सिडनी में सबसे बड़ा ज्वेलरी शोरूम होगा.
· कस्टमाइज्ड ज्वेलरी डिजाइनिंग की सुविधा के साथ 18 कैरेट, 22 कैरेट सोने, हीरे और कीमती रत्नों आभूषणों का विस्तृत संग्रह.
भारत, 2024: वैश्विक स्तर पर दुनिया के छठे सबसे बड़े ज्वेलरी रिटेलर मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में अपना नया शोरूम शुरू किया है. इस तरह मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने ऑस्ट्रेलिया में परिचालन शुरू करने वाले पहले भारतीय अंतरराष्ट्रीय आभूषण ब्रांड के रूप में इतिहास रच दिया है. इस शोरूम के साथ ही मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने 13वें देश में अपने परिचालन का विस्तार किया है. अभी भारत, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, कुवैत, ओमान, केएसए, बहरीन, सिंगापुर, मलेशिया, अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स की 340 से ज्यादा शोरूम के साथ व्यापक खुदरा उपस्थिति है.
नए शोरूम का उद्घाटन प्रसिद्ध ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली ने मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के अंतरराष्ट्रीय परिचालन के एमडी शामलाल अहमद, भारतीय परिचालन के एमडी अशर ओ, सुदूर पूर्व व ऑस्ट्रेलिया के क्षेत्रीय प्रमुख अजीत एम, फाइनेंस व एडमिन के प्रमुख अमीर सीएमसी, मैन्युफैक्चरिंग के प्रमुख फैजल एके, चीफ डिजिटल ऑफिसर शाजी कक्कोडी, सिडनी सरकार के प्रतिनिधियों, मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स की प्रबंधन टीम के सदस्यों, ग्राहकों और शुभचिंतकों की उपस्थिति में किया.
मलाबार ग्रुप के चेयरमैन एमपी अहमद ने इस मौके पर कहा: “ऑस्ट्रेलिया में परिचालन शुरू करने वाले पहले भारतीय अंतरराष्ट्रीय ज्वेलरी रिटेलर के रूप में यह हमारे लिए गर्व का मौका है. हम ‘मेक इन इंडिया; मार्केट टू द वर्ल्ड” के प्रबल समर्थक रहे हैं. भारतीय आभूषणों की कलात्मकता को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करना और ऑस्ट्रेलिया में विस्तार करना इस पहल के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का एक और प्रमाण है. यह ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मजबूत व्यापार संबंधों और हालिया द्विपक्षीय मुक्त व्यापार समझौते का लाभ उठाने वाली एक बड़ी सफलता की कहानी भी है. ऑस्ट्रेलिया में हमारी विकास योजना अगले कुछ सालों में नौकरियों के सृजन और स्थानीय अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण निवेश को बढ़ावा देगी. मलाबार समूह की ओर से, मैं अपने सभी ग्राहकों, मैनेजमेंट टीम के सदस्यों, शेयरधारकों और अन्य हितधारकों को इस ऐतिहासिक पल तक पहुंचाने और दुनिया का नंबर-1 ज्वेलरी रिटेलर बनने के लक्ष्य के और करीब पहुंचाने में मदद करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं..”
मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स का नया आउटलेट लिटिल इंडिया प्रीसिंक्ट के हैरिस पार्क में 109 विग्राम स्ट्रीट पर स्थित है. यह सिडनी में सबसे बड़ा आभूषण शोरूम होगा, जिसमें 18 कैरेट, 22 कैरेट सोने और हीरे के आभूषणों के विस्तृत संग्रह के साथ, शोरूम ब्राइडल वियर, डेली वियर और कभी-कभार पहनने वाले 30,000 से अधिक डिजाइन प्रदर्शित होंगे. मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने अपने शोरूम में एक कस्टमाइज्ड आभूषण डिजाइन फैसिलिटी भी बनाई है, जिससे क्षेत्र के आभूषण प्रेमियों को ब्रांड के विशेषज्ञ डिजाइनरों व कारीगरों की मदद से अपने आभूषण डिजाइन को हकीकत में बदलने में मदद मिलेगी.


