- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मुस्कान बामने ने सुपर सिस्टर्स’ के लिये हरियाणवी बोली को परफैक्ट बनाया
सोनी सब की यह कहानी, दो बहनों शिवानी (वैशाली ठक्कर) और सिद्धि (मुस्कान बामने) के बीच कभी ना खत्म होने वाले प्यार की है। इस सोमवार से शुरू हुई उनकी यह दिलकश कहानी काफी लोकप्रियता हासिल कर रही है।
सिद्धि का किरदार निभा रहीं मुस्कान एक चुलबुली, खुशमिज़ाज और जिंदादिल लड़की है। उसका पहनावा टाॅमबाॅय की तरह है, इस शो में उनका तेजतर्रार हरियाणवी अंदाज ऐसा है जोकि चाकू की तरह तेज लगता है। एक परफेक्शनिस्ट होने के नाते उन्होंने इस शो में अपनी भूमिका को परफैक्ट बनाने के लिये काफी मेहनत की है। उन्होंने एक प्रोफेशनल से हरियाणवी बोलना सीखा है। उनकी टीचर सुनीता शर्मा ने बाॅलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान को भी उनकी ब्लाॅकबस्टर फिल्म ‘दंगल’ के लिये हरियाणवी बोलना सिखाया है।
इस बारे में बात करते हुए मुस्कान बामने कहती हैं, ‘‘मेरा किरदार सिद्धि कभी भी स्कूल नहीं गई है। यही वजह है कि इस शो में आप उसे बिलकुल ठेठ हरियाणवी बोलते हुए सुनेंगे। इस अंदाज को सीखने के लिये मैं काफी कड़ी ट्रेनिंग से गुजरी हूं ताकि इस भाषा और उसके अंदाज को सही तरह से निभा सकूं। इसे सीखने में मुझे काफी वक्त लगा है, लेकिन मेेरे पास बहुत अच्छी टीचर हैं। सुनीता मैम, जिन्होंने आमिर खान को ‘दंगल’ फिल्म के लिये ट्रेनिंग दी थी वह मुझे हरियाणवी सिखाने आई हैं और मुझे वाकई काफी मजा आ रहा है।’’
वैशाली ठक्कर और मुस्कान बामने के अलावा, इस शो में प्रतिभाशाली कलाकारों जैसे अश्मित (गौरव वाधवा), चाचा (विजय बलदानी), मामा (कुणाल पंडित), मामी (मानिनी डे मिश्रा) और उनकी बेटी ईशा (ईशा आनंद शर्मा) ने प्रमुख भूमिकायें अदा की हैं। इसके हालिया एपिसोड में शिवानी को ओबेराॅय एंटरप्राइजेस के अश्मित ओबेराॅय से संपर्क करते हुए दिखाया जा रहा है, ताकि स्कूल की छत की मरम्मत के लिये डोनेशन मिल सके। थोड़ी फेंटेसी और थोड़ा प्यार के साथ दर्शकों को आगे आने वाले एपिसोड्स में निश्चित रूप से सरप्राइज मिलने वाला है।


