- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
स्नेहलता वसईकर की साड़ियों में लेस, सिल्क एवं ब्रोकेड के साथ शामिल हैं महाराष्ट्रीयन खण फैब्रिक की खासियत – टीवी शो पुण्यश्लोक अहिल्याबाई की कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर ने किया खुलासा
मुम्बई : नए साल की एक प्रेरणादायक शुरुआत करने के लिए सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का महाधारावाहिक “पुण्यश्लोक अहिल्याबाई” 4 जनवरी से शुरू हो चुका है, जिसमें भारतीय इतिहास की सबसे महान महिलाओं में से एक अहिल्याबाई होलकर की जीवन गाथा है। अहिल्याबाई ने अपने ससुर मल्हार राव होलकर के समर्थन से दृढ़ निश्चय और साहस के साथ 18वीं सदी में समाज की कुरीतियों के खिलाफ लड़ाई की थी।
दर्शकों के बीच पीरियड ड्रामा का अपना एक आकर्षण है क्योंकि ऐसे धारावाहिक उस दौर को पूरी भव्यता के साथ दिखाते हैं। हालांकि ऐसे शोज़ की कुछ बातें बाकी के शोज़ से काफी अलग होती हैं। ऐतिहासिक शोज़ के लिए कॉस्टयूम डिजाइन सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, क्योंकि परिधानों से ही उस दौर की झलक और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत देखने को मिलती है।
इस शो में पॉपुलर मराठी एक्ट्रेस स्नेहलता वसईकर, मल्हार राव होलकर की पत्नी और अहिल्याबाई की सास गौतमाबाई का रोल निभा रही हैं। गौतमाबाई पक्के इरादों की औरत थीं, जिन्हें अपने रीति-रिवाजों और परंपराओं पर बहुत गर्व था। पर्दे पर इतना प्रभावशाली किरदार दिखाने के लिए कॉस्टयूम डिज़ाइनर्स को 18वीं सदी के शाही रहन-सहन के बारे में काफी अध्ययन करना पड़ा। इसके लिए विश्वसनीय परिधान तैयार करने के लिए 15वीं से 18वीं सदी के बीच की महाराष्ट्रीयन मालवा संस्कृति से प्रेरणा ली गई, ताकि ये परिधान ऐसे लगें, जैसे इतिहास के पन्नों से सीधे पर्दे पर उतर आए हों।
स्नेहलता वसईकर के परिधानों के बारे में बताते हुए इस शो की हेड कॉस्टयूम डिजाइनर रोहिणी हेमंत तंदेल ने कहा, “हमें गौतमाबाई के बारे में विस्तार से बताया गया था, जिससे हमें इस किरदार पर काम करने में काफी मदद मिली। चूंकि गौतमाबाई एक पारंपरिक महिला थीं, तो हमने ऐसी ज्वेलरी और परिधानों का इस्तेमाल किया, जो उनकी धनगर जाति के पहनावे से बखूबी मेल खाए।
हमने उनके सभी गहनों में ‘लक्ष्मी’ को शामिल किया, क्योंकि वो स्वयं को अपने घर की लक्ष्मी मानती थीं। स्नेहलता की साड़ियों में लेस, सिल्क और ब्रोकेड के साथ महाराष्ट्र के खण फैब्रिक को शामिल किया गया। हमने उनके किरदारों को सटीक ढंग से प्रस्तुत करने के लिए इसमें चटक रंगों का इस्तेमाल किया। मुझे लगता है कि इसका नतीजा भी बढ़िया रहा, क्योंकि इसमें स्नेहलता का लुक काफी आकर्षक बन पड़ा है।“


