- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
फिल्म मेजर में मुख्य भूमिका में नजर आएँगी शोभिता धुलिपाला
शोभिता धुलिपाला, जो आज अभिनेत्री में से एक है जिन्हे अभिनेत्री के रूप में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता हैं, निर्देशक शशि किरण की आगामी फिल्म मेजर में उन्हें एक मुख्य भूमिका के लिए चुना गया हैं। वे इस फिल्म के मुख्य कलाकारों में शामिल हैं और फिल्म में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी और इसमें उनका अपना व्यक्तिगत कहानी का ट्रैक होगा।
वे फिर से एक बार गुदाचारी के निर्देशक शशि किरण और अभिनेता अदिवि शेष के साथ आये । अदिवि , जिन्होंने पहले ही फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है, वे मेजर में शीर्षक भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे।
मेजर राष्ट्रीय नायक संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित है, एनएसजी कमांडो ने मुंबई में 26/11 के आतंकवादी हमले में शहीद हुए थे। द्विभाषी फिल्म की शूटिंग तेलुगु और हिंदी में की जा रही है।
निर्देशक शशि किरण कहते हैं, “हमारी तेलुगु सुपरहिट – गुदाचारी के बाद शोभिता के साथ सहयोग करने में मुझे खुशी है। यह रोमांचक है कि हम मेजर के लिए हिंदी में अपनी चुनौतियों को दोगुना कर रहे हैं। ”
अभिनेत्री शोभिता धूलिपाला कहती हैं, “मेजर में मेरे किरदार का पूरी तरह से विस्तारित है और पुरे ईमानदारी के साथ बनाया गया है। गुदाचारी, तेलुगु में मेरी पहली फिल्म थी जिसे क्रिटिक्स ने सराहा तथा फिल्म को व्यावसायिक रूप से अच्छी रही। फिल्म मेजर के रूप में फिल्म के लिए एक ही टीम के साथ फिर से एक साथ आना यह मेरे लिए बेहद रोमांचकारी है । ”
सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया तथा GMB एंटरटेनमेंट और A + S मूवीज के सहयोग से निर्मित, फिल्म मेजर २०२०२ में रिलीज होगी ।


