- इंदौर में होगा राज्य स्तरीय ‘लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता’ का आयोजन
- इस सप्ताह क्षेत्रीय OTT रिलीज़: अलग-अलग भाषाओं की 5 फ़िल्में जिन्हें अपनी वॉचलिस्ट में शामिल करें
- Regional OTT Releases This Week: 5 Films Across Languages to Add to Your Watchlist
- “15वां क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026: गुणवत्ता और उत्कृष्टता के क्षेत्र में श्रेष्ठ उद्योगों एवं संस्थाओं को मिलेगा क्वालिटी मार्क का भव्य सम्मान”
- “15th Quality Mark Awards 2026: Outstanding Industries and Organizations in Quality and Excellence to Receive the Prestigious Quality Mark Honour”
फिल्म सिमरन में कंगना रनौत के साथ काम करने के अनुभव को सोहम शाह ने साझा किया
हंसल मेहता निर्देशित सिमरन एक क्राइम ड्रामा है, जो संदीप कौर की वास्तविक जीवन की कहानी के आसपास है। फिल्म में कंगना रनौत और सोहम शाह मुख्या भूमिका में नजर आये थे ।
अभिनेता और निर्माता सोहम शाह ने कंगना रनौत के साथ काम करने के अनुभव को साझा करते हुए कहा, “मुझे कंगना के साथ काम करने में बहुत मजा आया और मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। वह सेट पर बहुत शांत थीं और खुद पर नियंत्रण रखती थीं।
मैं उनकी वजह से मैडिटेशन करने लगा और तब मुझे एहसास हुआ कि जब आप ध्यान करते हैं तो एक अभिनेता की आधी समस्या का समाधान पहले ही हो जाता है क्योंकि उसके बाद आप एक दम रिलैक्स महसूस करते है , जिससे काम करने में और सहजता आती है।
वह अपने अंतर्ज्ञान और कला को पूरी तरह से एकरूप हो जाती है जो की एक अभिनेता के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मैंने यह दो चीजें उनके साथ काम करने से सीखीं। ”
सोहम शाह अपने काम के बारे में बहुत चयनात्मक हैं, २००९ में बाबर के साथ अपनी शुरुआत करने के बाद, उन्होंने शिप ऑफ थिसस, गुलाब गैंग, तलवार, तुंबाड़ और वेब-सीरीज बार्ड ऑफ ब्लड में अभिनय किया है और कुछ कंटेंट से भरपूर फिल्म का निर्माण भी किया है ।
उन्हें कंटेंट भरी फिल्मो के साथ कमर्शियल पॉट-बॉयलर में काम करने में मजा आता हैं, इस के बारे में सोहम शाह आगे कहते है ” मैं दोनों तरह की फिल्मो को पसंद करता हूँ। आपको कंटेंट से प्रेरित फिल्मों से सीखते है , विकसित होते है ,आगे बढ़ते है ।
मिसाल के तौर पर, मैंने हाल ही में सुपर डीलक्स, वोंट यू बी माई नेबर, ए सेपरेशन जैसी फ़िल्में देखीं और ये आप पर एक स्थायी छाप छोड़ती हैं और आपको आगे बढ़ने में मदद करती हैं। दूसरी ओर, कमर्शियल फिल्में हेरा फेरी, अंदाज़ अपना अपना, जाने भी दो यारों जैसी फिल्म समय गुजारने के लिए अच्छी हैं।
इसलिए यह दोनों का मिश्रण पसंद है और मैं दोनों को समान रूप से प्यार करता हूँ। पालक खाना अच्छा है लेकिन आप उसके लिए आलू खाना तो बंद नहीं कर सकते हैं. ”
वर्क फ्रंट पर , सोहम शाह बिग बुल एक में नजर आएंगे साथ ही वे तुंबाड़ के सह-निर्देशक और लेखक आदेश प्रसाद के कॉमेडी ड्रामा ” बातूनी” में नजर आएंगे ।


