- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
फिल्म सरफिरा का गाना ‘मार उड़ी’ हुआ रिलीज़
अपनी आगामी फिल्म सरफिरा के ट्रेलर रिलीज़ के बाद जंगली म्यूजिक और फिल्म के निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का पहला ट्रैक ‘मार उड़ी’ किया रिलीज।
यह सिर्फ एक गाना नहीं है बल्कि उन सभी के लिए है जो सपने देखने और उसे पूरा करने की हिम्मत रखते हैं। यदु कृष्णन, सुगंध शेकर, हेस्टन रोड्रिग्स और अभिजीत राव द्वारा स्वरबद्ध किया गया है और मनोज मुंतशिर शुक्ला द्वारा लिखित, ‘मार उड़ी’ साहस की भावना का प्रतिक है। जी.वी. प्रकाश कुमार की जबरदस्त कम्पोजीशन के साथ यह गाना सभी के फ़ेवरिट लिस्ट में अपनी जगह बना लेगा।
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुधा कोंगारा द्वारा निर्देशित, ‘सरफिरा’ एक मनोरंजक कहानी है जो स्टार्ट-अप और विमानन की दुनिया पर प्रकाश डालती है। सच्ची कहानियों और कैप्टन गोपीनाथ की किताब ‘सिंपलीफ्लाई ‘ से प्रेरित यह फिल्म धैर्य और दृढ़ता की एक जबरदस्त तस्वीर पेश करती है। अक्षय कुमार वीर जगन्नाथ म्हात्रे की भूमिका निभा रहे हैं, जो ग्रामीण महाराष्ट्र का एक दूरदर्शी व्यक्ति है जो भारत में हवाई यात्रा में क्रांति लाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। परेश रावल, राधिक्का मदान और सीमा बिस्वास इस फिल्म में अहम् भूमिका निभा रहे हैं।
जी.वी प्रकाश ने अपनी इनोवेटिव म्यूजिक कम्पोजीशन के बारे में बताया कि , “‘सरफिरा’ के लिए म्यूजिक देना वास्तव में बहुत ही शानदार अनुभव रहा है। ‘मार उड़ी’ एक ऐसा ट्रैक है जो फिल्म के दिल और आत्मा को दर्शाता है – यह उभरने के बारे में है चुनौतियों से ऊपर और खुद पर विश्वास करते हुए हम दर्शकों को यह गीत महसूस कराने के लिए उत्साहित हैं।”
गीतकार मनोज मुन्तशिर शुक्ल कहते हैं कि ,” मार उड़ी’ के लिए गीत लिखना अपने आप में एक यात्रा थी। गाने के बोल बड़े सपने देखने के जज्बे को और सारी बाधाओं पर विजय पाने की अदम्य भावना को दर्शाती है, जो ‘सरफिरा’ का सार है। मुझे उम्मीद है कि श्रोताओं को गीत में उतनी ही प्रेरणा मिलेगी जितनी मुझे इसे लिखने में मिली थी।”
‘मार उड़ी’ ‘सरफिरा’ के सार को पूरी तरह से व्यक्त करता है। दिलों को धड़का देनेवाले और सशक्त बोल आम आदमी को उड़ान भरने की दिशा में वीर की निरंतर यात्रा को दर्शाते हैं। यह उन लोगों के लिए एक ट्रिब्यूट है जो उड़ान भरने का साहस करते हैं, उन लोगों के लिए जो कई बाधाएं होने के बावजूद अपने सपनों में विश्वास करते हैं। वीर की कहानी की तरह, ‘मार उड़ी’ हर किसी को उड़ान भरने, चुनौतियों से ऊपर उठने और साहस और दृढ़ विश्वास के साथ ऊंची उड़ान भरने के लिए प्रोत्साहित करती है।
सुधा और शालिनी उषादेवी द्वारा लिखित, पूजा तोलानी के डायलॉग और जी.वी. प्रकाश कुमार म्यूजिक के साथ , सरफिरा का निर्माण अरुणा भाटिया (केप ऑफ गुड फिल्म्स), साउथ सुपरस्टार सूर्या और ज्योतिका (2डी एंटरटेनमेंट) और विक्रम मल्होत्रा (Abundantia Entertainment) द्वारा किया गया है। १२ जुलाई को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।


