- नई अनुमति और संशोधित पार्किंग लेआउट के साथ जारी रहेगा ‘ढोली तारा 5.0’, सुरक्षा व सुविधाओं पर विशेष जोर
- “I Feel Really Proud to Be Part of Something That Could Make a Difference to India”: Varun Dhawan on His Investment in Better Nutrition
- Mrunal Thakur gets roped in as the brand ambassador for NuHome!
- Heists, High-Speed Chases, Unbreakable Friendships, and a Criminal Startup: Prime Video Unveils the Trailer of Chaar Yaar, an Exciting Crime Drama Set in Mumbai in the Early 2000s
- Kon Yashwant Pansare? Review: An Engaging Marathi Courtroom Drama Elevated by Strong Performances
सोनू सूद ने फ्लड एरिया में सहायता पहुंचाने के लिए चेन्नई फ्लड रिलीफ को दिया अपना सहयोग!
एक्टर सोनू सूद एक बार फिर आशा की किरण बनकर बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए चेन्नई फ्लड रिलीफ की सहायता की है। उनके कोशिश सिर्फ चक्रवात मिचौंग से प्रभावित बाढ़ पीड़ितों को सहायता प्रदान करना नहीं है बल्कि बेहतर भविष्य के लिए आशा की किरण भी प्रदान करना है। सोनू सूद अपने फाउंडेशन द सोनू सूद फाउंडेशन के माध्यम से समाज पर सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो सामाजिक कल्याण के लिए समर्पित है।
सोनू और उनकी टीम कई पहलुओं में शामिल हैं, जिसमें एसेंशियल सप्लाई डिस्ट्रीब्यूट करना, मेडिकल ऐड प्रदान करना और घरों का रिकंस्ट्रक्शन करना शामिल है। एक्टर सक्रिय रूप से यह सुनिश्चित करते हुए राहत कार्यों की देखरेख और ऑपरेशन्स में शामिल हैं, जिससे सहायता सबसे कमजोर समुदायों तक पहुंचे। इस पार्टनरशिप से, वे न केवल प्रभावित लोगों की जरूरतों को पूरा करते हैं बल्कि करुणा और एकता की भावना को ध्यान में रखते हुए लोगों को एक साथ ला रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, सोनू ने अपना पहला प्रोडक्शन, ‘फतेह’ पूरा कर लिया है, जो ज़ी स्टूडियो और उनके प्रोडक्शन शक्ति सागर प्रोडक्शंस के बीच एक बड़ा कोलैबोरेशन है। “फतेह” 2024 में रिलीज़ होगी, जिसमें दमदार अभिनय, ज़बरदस्त केमिस्ट्री, हॉलीवुड स्टंट स्टाइल और बेहतरीन लोकेशन्स शामिल है। इस फ़िल्म में पहली बार सोनू एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज के साथ स्क्रीन साझा करेंगे।


