- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो एक दूजे के वास्ते 2 ने पूरी की हाफ सेंचुरी!
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन की प्रेम कथा ‘एक दूजे के वास्ते 2’ की शूटिंग इस समय भोपाल में चल रही है। अपने प्रशंसकों से मिल रहे बेशुमार प्यार के चलते यह शो लगातार लोकप्रियता बटोर रहा है।
इस शो के फैंस, सुमन और श्रवण यानी कनिका कपूर और मोहित कुमार को भी बहुत पसंद कर रहे हैं। लेकिन अब इस शो के कलाकारों को सेलिब्रेट करने की एक और वजह मिल गई है। दरअसल, इस शो ने हाल ही में अपने 50 एपिसोड्स पूरे कर लिए हैं।
इस शो की हर बात दर्शकों को अपनी-सी लगती है और उनके जेहन में पुरानी यादें ताजा कर देती है, चाहे वो स्कूल के दिनों का चित्रण हो, सिविलियंस के प्रति दद्दू का गुस्सा हो, देवराज और विजय की दोस्ती और उनकी लड़ाई हो या फिर दो जवांदिलों सुमन और श्रवण के बीच की केमिस्ट्री हो!
इस शो के वर्तमान ट्रैक में हम सुमन और श्रवण को मल्होत्रा और तिवारी परिवारों के बीच मतभेद दूर करने की कोशिश करते देखेंगे। उधर, श्रवण भी स्टडी ग्रुप में विजय को इम्प्रेस करने में जुटा हुआ है। इतना ही नहीं, गर्मी की छुट्टियों के दौरान श्रवण, सुमन को भी प्रभावित करने की कोशिश करता है, ताकि वो उसके करीब जा सके।
इस शो के 50 एपिसोड्स पूरे होने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए मोहित कुमार यानी श्रवण कहते हैं, “श्रवण के रोल के लिए मुझे जो प्यार और तारीफें मिलीं, उसके लिए मैं बेहद खुश और शुक्रगुजार हूं। श्रवण का किरदार मेरे जैसा ही है और इसे निभाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। अभी तो हमारे सफर की शुरुआत हुई है। हम आगे भी दर्शकों का इसी तरह मनोरंजन करते रहेंगे और उनका प्यार हासिल करते रहेंगे।”
अपनी खुशी जाहिर करते हुए कनिका कपूर उर्फ सुमन ने कहा, “मैं सभी का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं कि उन्होंने सुमन और श्रवण की जोड़ी यानी ‘सुवन’ को इतना स्पेशल बनाया और हमें इतना प्यार दिया। हमें अपने-अपने किरदारों और ‘सुवन’ की हमारी जोड़ी के लिए सोशल मीडिया पर उत्साहजनक और प्रेरणादायक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।
सुमन के रूप में मुझे खुले दिल से स्वीकार करने के लिए इस शो के फैंस का बहुत-बहुत शुक्रिया! मुझे खुशी है कि मुझे एक दूजे के वास्ते 2 में काम करने का मौका मिला। मेरा मानना है कि अभी तो सिर्फ शुरुआत है और हमें काफी लंबा सफर तय करना है।”


