- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
सोनी ने HT-G700 पेश करते हुए साउंडबार श्रृंखला को और प्रभावशाली बनाया
नयी दिल्ली: देश में लॉकडाउन की वर्तमान परिस्थितियों के कारण होम-ऑडियो वीडियो उत्पादों की भारी मांग को देखते हुए, सोनी इंडिया ने आज अपनी साउंडबार रेंज में एक नवीनतम पेशकश HT-G700 को शामिल किया है। यह नया मॉडल शक्तिशाली और मनमोहक साउंड प्रदान करता है ताकि ग्राहक अपने घर में सुरक्षित रहने के साथ मनोरंजन का पूरा आनंद लेते रह सकें।
नया HT-G700 एक 3.1ch डॉल्बी एटमोस® और DTS:X साउंडबार है जो किसी भी होम एंटरटेनमेन्ट सेटअप में एक नए स्तर का प्रभावशाली सिनेमाई-ऑडियो माहौल शामिल करता है। नई लांच साउंडबार में इमर्सिव ऑडियो एन्हैंसमेंट और सोनी की अनूठी डिजिटल सिग्नल प्रोसेसिंग तकनीक दी गई है, जो एक उन्नत सराउंड अनुभव प्रदान करती है।
सही से ट्यून किया गया S-फोर्स फ्रंट PRO साउंड को अधिक चौड़ी TV स्क्रीन (55 इंच से अधिक) के अनुसार उन्नत बनाते हुए, श्रोताओं को निर्बाध तरीके से नई स्पष्टता और गहराईयों का असली आनंद भरा अनुभव प्रदान करता है।
वर्टिकल साउंड इंजन की सपोर्ट के साथ HT-G700 साउंड बार में हमारी उन्नत सराउंड साउंड तकनीक से दर्शकों को हेलीकॉप्टरों की गड़गड़ाहट और पीछा करने वाली कारों की आवाज़ें एकदम अपने आसपास महसूस होती हैं। सोनी की अनूठी सिग्नल प्रोसेसिंग खूबी से लैस इसके तीन फ्रंट स्पीकर, ‘वर्टिकल’ ऑडियो उत्पन्न करते हैं, जो होम थिएटर के असली मनोरंजन के लिए स्पीकरों से घिरे होने का अनुभव प्रदान करते हैं।


