- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स ने कोविड-19 महामारी के दौरान प्रभावित फिल्म और टेलीविजन के दैनिक वेतनभोगियों के लिये 100 मिलियन रू. देने का संकल्प किया
मुंबई. कोविड-19 महामारी के फैलते प्रभाव को रोकने के लिये देशव्यापी लॉकडाउन की प्रतिक्रिया में, सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएन) ने मीडिया और मनोरंजन उद्योग में दैनिक मजदूरी करने वालों को सहयोग देने के लिये 100 मिलियन रू. के फंड का योगदान देने का निर्णय लिया है।
टेलीविजन, सिनेमा शोज और फिल्म प्रोडक्शन समेत मीडिया के पूरे इकोसिस्टम के 20 मार्च से रूक जाने के कारण मीडिया और मनोरंजन उद्योग में बेरोजगारी आ गई है। इससे खासतौर पर प्रोडक्शन क्रू के दैनिक वेतनभोगी (डेली वेज अर्नर्स) प्रभावित हुए हैं, जैसे कलाकार, कैमरामैन, स्पॉट बॉयज, लाइट बॉयज और उन पर निर्भर उनके परिवार।
नेटवर्क दैनिक वेतनभोगियों को उनके ट्रेड एसोसिएशंस के जरिये पहचानकर उन तक पहुँच रहा है और उन्हें निशुल्क कूपन दे रहा है, जिनका उपयोग वे और उनके परिवार चयनित रिटेल स्टोर्स पर भोजन और अनिवार्य वस्तुओं जैसी अपनी दैनिक जरूरतों के लिये कर सकते हैं। एसपीएन अपने विभिन्न कमीशंड प्रोडक्शन हाउसेस के साथ काम कर प्रत्येक दैनिक वेतनभोगी को एक माह का वेतन भी दे रहा है।
इसके अलावा, नेटवर्क ने स्वदेस फाउंडेशन द्वारा स्थापित ‘स्वदेस कोविड फंड’ में भी योगदान दिया है। ज़रीना और रॉनी स्क्रूवाला द्वारा संस्थापित यह फाउंडेशन महाराष्ट्र राज्य के मुंबई, रायगढ़ और नासिक जिलों के प्रशासन को मेडिकल उपकरण और खाद्य वस्तुएं प्रदान कर रहा है, जिनकी मुख्तारी कोविड-19 महामारी के विरूद्ध उनकी लड़ाई के लिये उनके दिशा-निर्देश के अंतर्गत हुई है। फाउंडेशन मुंबई में भी अवसंरचना, स्वास्थ्यरक्षा कर्मचारियों और स्वयंसेवियों को चयनित सरकारी और निजी अस्पतालों में खाद्य वस्तुओं से सहयोग कर रहा है।
टिप्पणियाँ:
एन.पी. सिंह, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएन) :
‘‘वैश्विक महामारी को देखते हुए विश्वभर के बड़े समुदाय संकट की घड़ी में साथ आ रहे हैं। इस अप्रत्याशित समय का मीडिया और मनोरंजन उद्योग पर भी बुरा प्रभाव पड़ा है, जिसमें दैनिक वेतनभोगियों की बड़ी संख्या शामिल है। एक सजग व्यवसाय समूह होने के नाते अपने प्राथमिक लाभार्थियों तक मदद पहुँचाने का प्रयास करना हमारा उत्तरदायित्व है, जिन्होंने नेटवर्क की सफलता में अपना योगदान दिया है।
इस पहल के अलावा, हम इस दैनिक वेतनभोगी कार्यबल के प्रवासी कर्मियों को कूपन भी प्रदान कर रहे हैं, जिनका उपयोग वे किराना और अनिवार्य आपूर्तियों के लिये कुछ रिटेल दुकानों पर कर सकते हैं। हम इस कठिन समय में व्यापक पैमाने पर अपने देश की मदद करने के लिए प्रत्येक अवसर का लाभ उठाएंगे।’’
इसके अलावा, उद्योग के साथ सहयोग में नेटवर्क ने अपने चैनल सोनी पल को दो महीने की अवधि के लिये अपने दर्शकों हेतु सभी डीटीएच और केबल नेटवर्क्स पर निशुल्क उपलब्ध कराया है। इससे घरों में बैठे लोगों को पूरा मनोरंजन और संलग्नतापूर्ण कंटेन्ट मिलेगा और यह लॉकडाउन के समय राहत प्रदान करेगा।
सोनी एंटरटेनमेन्ट टेलीविजन, सोनी सब, सोनी पिक्चर्स स्पोर्ट्स नेटवर्क, सोनी मराठी और सोनी YAY! समेत नेटवर्क के कई चैनलों ने पीएसए बनाये हैं। इसके अलावा, सार्वजनिक सेवा के संदेश को बढ़ावा देने के लिये एसपीएन पर विज्ञापन सामग्री का बड़ा उपयोग हो रहा है।


