- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सोनी सब की ऐतिहासिक ड्रामा सीरीज ‘तेनाली रामा’ ने 500 एपिसोड पूरे किये
मुंबई. खुशी और हंसी के अपने वादे को पूरा करते हुए, सोनी सब के ‘तेनाली रामा’ ने अपने दर्शकों के दिल जीते हैं और इस शो ने गौरवशाली 500 एपिसोड पूरे किये। यह ऐतिहासिक ड्रामा सीरीज अपनी शुरुआत से ही तेनाली रामा के जीवन की ऐतिहासिक कहानियां सामने लेकर आ रहा है।
इस शो को हर उम्र के लोगों ने पसंद किया, खासतौर से जिन्हें रोमांच से भरपूर तेनाली और उसका हास-परिहास पसंद है। इस खुशनुमा मौके का उत्सव मनाने के लिये, सारी टीम मीडिया से मुखातिब हुई और उनके साथ कुछ मजेदार एक्टिविटीज भी की।
जाने-माने तेलुगू कवि तेनाली रामा पर आधारित इस शो में दिखाया गया है कि किस तरह पंडित रामाकृष्णन अपनी बुद्धिमानी और चतुराई का इस्तेमाल मुश्किल से मुश्किल समस्याओं को हल करने में करते हैं। हाल ही में अहमदाबाद और इंदौर में आयोजित हुए उनके कार्यक्रम ‘मैं भी तेनाली कॉन्टेस्ट’ के दौरान भी इस शो की सफलता और लोकप्रियता अच्छी तरह नज़र आयी।
इस कार्यक्रम को उनके प्रशंसकों और दर्शकों की काफी बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली। इस कॉन्टेस्ट में 350 के करीब बच्चों की भागीदारी देखी गयी। सभी अपने पसंदीदा किरदार तेनाली की वेश-भूषा में दिखे।
तेनाली रामा की प्रमुख भूमिका निभा रहे कृष्णा भारद्वाज ने कहा, ‘’हम सबने अपने किरदार को पूरे मन से निभाया है और 500 एपिसोड की उपलब्धि हासिल करना बहुत ही अद्भुत अनुभव है। इस शो की सफलता सारे कलाकारों और क्रू के बेहतरीन काम को दर्शाता है , जिन्होंने इस शो को संभव कर दिखाया। और दर्शकों के लिये एक मनोरंजक शो बनाने के लिये काफी मेहनत की है। इससे हमें खुशी का अनुभव हो रहा है कि हम मीडिया और अपने प्यारे दर्शकों के साथ इस दिन को मना पा रहे हैं।‘’
अपनी खुशी जाहिर करते हुए, राजा कृष्णदेवराय की भूमिका निभा रहे, मानव गोहिल ने कहा, ‘’हम अपने दर्शकों के तहे दिल से शुक्रगुजार हैं, जिन्होंने हमेशा ही सपेार्ट किया है और हमारे काम की तारीफ की है। उनके सपोर्ट और प्यार के बिना यहां तक का सफर तय करना असंभव था। ‘तेनाली रामा’ जैसे शो के साथ जुड़ने की मुझे बेहद खुशी है, जोकि हर उम्र के लोगों के लिये कुछ ना कुछ लेकर आया है। मुझे पूरी उम्मीद है कि यह शो इसी तरह बेहतर करता रहेगा।‘’


