- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
सोनी टीवी ने लॉन्च किया ‘क्यों उत्थे दिल छोड़ आए’ का ट्रेलर
मुम्बई : 1947 में विभाजन से पहले के भारत स्थित लाहौर की पृष्ठभूमि पर आधारित ‘क्यूं उत्थे दिल छोड़ आए’ तीन जवान लड़कियों – अमृत, वश्मा और राधा की कहानी है। इस कहानी में देश की आजादी की कगार पर खड़ी इन तीन लड़कियों के सपनों, उम्मीदों, अरमानों और नए-नए प्यार की दास्तान है। तीनों लड़कियां जानती हैं कि कल अलग होगा और इसलिए वे प्यार पर जीत हासिल करने निकल पड़ती हैं, जो सीमाओं के पार जाकर वक्त का इम्तिहान देंगी।
ग्रेसी बितिन गोस्वामी, आंचल और प्रनेल इसमें क्रमशः अमृत, वश्मा और राधा की भूमिकाएं निभा रही हैं, जो अपने सपनों और प्यार की कहानियां बयां करेंगी। इस शो में ज़ान और शगुन पांडे भी रणधीर और उदय की भूमिकाएं निभा रहे हैं।
1947 में सपने तो थे पर कल क्या होगा पता नहीं था। कल वक्त क्या लाए, ये सोचे बिना क्यों उत्थे दिल छोड़ आए अमृत, वश्मा और राधा?
देखिए सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का नया शो ‘क्यूं उत्थे दिल छोड़ आए’, 25 जनवरी रात 9 बजे से।


