- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
भारत का पहला अल्ट्रा-थिन डायपरः सूद हेल्थकेयर ने सुपर क्यूट्स डायपर के साथ बेबी हाइजीन कैटेगरी में किया प्रवेश
अपनी तरह के पहले वंडर थिन्ज़ वंडर शॉर्ट्स और वंडर स्कर्ट्स के साथ बेबी डायपर इंडस्ट्री में लाया नया बदलाव
सूद हेल्थकेयर ने भारत का पहला अल्ट्रा-थिन प्रीमियम बेबी डायपर पैन्ट्स- सुपर क्यूट्स का लॉन्च किया। सुपर क्यूट्स की ओर से पेश किया गया वंडर थिन्ज़ अपनी तरह का पहला, अल्ट्रा-थिन, सुपर- सॉफ्ट बेबी डायपर है, जिससे बेबी दिन भर आरामदायक महसूस करता है और एक्टिव बना रहता है।
परी सैनिटरी पैड्स के 3 सैकण्ड हैवी फ्लो अब्सॉर्प्शन टेक्नोलॉजी के साथ सूद हेल्थ केयर ने महिला हाइजीन के क्षेत्र में अपने आप को स्थापित कर लिया है। अब सुपर क्यूट्स डायपर के लॉन्च के साथ ब्राण्ड बेबी हाइजीन के क्षेत्र में भी सफलतापूर्वक प्रवेश कर रहा है। इसी के मद्देनज़र ब्राण्ड ने कई नए बेहतरीन फीचर्स जैसे सुपर बबल टेक्नोलॉजी,वैटनैस इंडीकेटर और 2 गुना ज़्यादा अब्सॉर्प्शन से युक्त सुपर क्यूट्स डायपर लॉन्च किए हैं।
इसके अलावा कंपनी बेबीज़ के लिए ‘सुपर क्यूट्स वंडर शॉर्ट्स और वंडर स्कर्ट्स’भी लेकर आई है। पहली बार बाज़ार में उतारे गए ये अल्ट्रा-थिन डायपर लड़कों के लिए शॉर्ट्स एवं लड़कियों के लिए स्कर्ट के साथ अटैच होते हैं। सुपर क्यूट्स डायपर भारत में बेबी हाइजीन स्पेस में नए बदलाव लेकर आए हैं जो बेहतरीन फंक्शन्स और हाइजीन के साथ बेबी फैशन को भी नए आयाम देंगे।
इस लॉन्च के अवसर पर श्री साहिल धारिया, संस्थापक एवं सी.ई.ओ, सूद हेल्थकेयर ने कहा, ‘‘महिला हाइजीन स्पेस में अपने आप को मजबूती से स्थापित करने के बाद अब हम बेबी हाइजीन स्पेस में सफलतापूर्वक प्रवेश कर रहें हैं। मैं चाहूंगा कि अभिभावक एक बार अपने बेबीज़ के लिए इन डायपर्स का इस्तेमाल करें और वे खुद ही जान जाएंगे कि सुपर क्यूट्स के डायपर बाज़ार में मौजूद अन्य ब्राण्ड्स से किस तरह बेहतर हैं।
एक मां हमेशा यही चाहती है कि उसका बच्चा हमेशा एक्टिव रहे और सुपर क्यूट्स के ये अल्ट्रा-थिन, लाईट डायपर बच्चों को आरामदायक अहसास देते हैं, जिससे आपका बेबी दिन भर एक्टिव बना रहता है। हम अपने बेबीज़ के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्ट पेश करना चाहते हैं और सुपर क्यूट्स डायपर के साथ हमने इसी दिशा में कदम बढ़ाया है। ’’
सुपर क्यूट्स वंडर शॉर्ट्स और वंडर स्कर्ट्स के बारे में बात करते हुए साहिल ने कहा, ‘‘हम समझते हैं कि तीन साल की उम्र तक बच्चे ज़्यादातर डायपर में रहते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए हम बेबीज़ के लिए ऐसा ‘‘फंक्शनल फैशन’ पेश करना चाहते थे जिसमें वे क्यूट दिखें और साथ ही आरामदायक भी महसूस करें। इसीलिए हम वंडर शॉर्ट्स और वंडर स्कर्ट्स की कॉन्सेप्ट लेकर आए हैं। हम हमेशा से प्रोडक्ट इनोवेशन में आगे रहे हैं और बेबीज़ की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए हमने सुपर क्यूट्स डायपर बाज़ार में उतारे हैं।’’
सुपर क्यूट्स वंडर थिन्ज़
ये प्रीमियम अल्ट्रा थिन डायपर पैंट्स सुपर सॉफ्ट और थिन हैं, जिससे आपका बेबी हमेशा एक्टिव बना रहेगा। इसका विशेष फीचर वैटनैस इंडीकेटर बताता है कि बेबी का डायपर कब बदलना है और डिस्पोज़ेबल टेप के साथ इसे डिस्पोज़ करना बेहद आसान हो जाता है। अपनी सुपर बबल टेक्नोलॉजी के चलते ये एक समान अब्सॉर्प्शन देते हैं, जिससे बेबी दिन भर आरामदायक महसूस करता है।
सुपर क्यूट्स के साथ अब बेबीज़ के माता-पिता सहज अनुभव पा सकेंगे। सुपर क्यूट्स के 1 पीस के पैक स्माल, मेडियम, लार्ज और एक्स्ट्रा लार्ज साइज़ में क्रमशः रु 13, रु 14, रु 15 और रु 16 में उपलब्ध है।
सुपर क्यूट्स वंडर शॉर्ट्स और वंडर स्कर्ट्स
वंडर शॉर्ट्स और वंडर स्कर्ट्स बेबी हाइजीन स्पेस में ब्राण्ड का नया इनोवेशन है। ये अल्ट्रा-थिन डायपर लड़कों के लिए शॉर्ट्स और लड़कियों के लिए स्कर्ट के साथ अटैच होते हैं, इसलिए आपको को बार-बार डायपर के साथ बच्चे के कपड़े बदलने की ज़रूरत नहीं होगी।
सुपर क्यूट्स डायपर अपनी सुपर बबल टेक्नोलॉजी के साथ 2 गुना ज़्यादा अब्सॉर्प्शन देते हैं, जिससे बेबी दिन भर आरामदायक महसूस करता है, यह टेक्नोलॉजी बेबी को रैश से सुरक्षित रखती है, साथ ही इसमें बेबी बेहद क्यूट भी दिखाई देता है।
वंडर शॉर्ट्स और वंडर स्कर्ट्स डायपर 2 और 5 के पैक में एल और एक्सएल साइज़ में उपलब्ध है।
एल और एक्सएल साइज़ में 2 के पैक की क्रमशः रु 60 और रु 70 है।
प्रोडक्ट की उपलब्धता
ये प्रोडक्ट आपके जनरल स्टोर तथा अग्रणी ऑनलाइन मार्केटप्लेस जैसे अमेज़न, फ्लिपकार्ट और स्नैपडील पर उपलब्ध हैं।


