- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
दक्षिण की अभिनेत्री अमला पॉल अब बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी
प्रसिद्ध दक्षिण अभिनेत्री अमला अब बॉलीवुड में ओटीटी मंच पर अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। अमाला पॉल दक्षिण में एक लोकप्रिय अभिनेत्री हैं।
अमला अब फिल्म निर्माता और 70 के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्री के जीवन पर आधारित महेश भट्ट की वेब श्रृंखला के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस वेब सीरीज में ताहिर राज भसीन अभिनय करते हुए एक फिल्म निर्माता की भूमिका में दिखाई देंगे।
महेश भट्ट ने हाल ही में अपनी वेब श्रृंखला के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी घोषणा की थी जो की एक फिल्म निर्माता और 70 के दशक की प्रमुख अभिनेत्री के रिश्ते के आसपास घूमती है।
अमला अपनी भूमिका को लेकर बहुत उत्साहित है और वह पिछले तीन महीनों से अपनी भूमिका के लिए कड़ी मेहनत कर रही है और खास कर अपनी भाषा पर बहुत ध्यान दे रही है । अमला कहती है ” इंडस्ट्री के लोगो ने मेरी भाषा को लेकर कई सवाल किये , इसीलिए मेने यह फैसला किया की वेब सीरीज के शूटिंग से पहले भाषा परफेक्ट करूंगी।
सूत्र बताते हैं कि भट्ट साहब को छीछोरे (2019) में ताहिर भसीन की भूमिका पसंद आयी थी और उन्होंने इसीलिए ताहिर को एक फिल्म निर्माता की भूमिका के लिए उन्हें कास्ट किया। वेब सीरीज में अमृता पुरी भी अहम् किरदार में नजर आएँगी ।
महेश भट्ट कहते है ” डिजिटल की दुनिआ में मुझे इस नयी शुरवात पर विश्वास है। हमारी पहली वेब सीरीज की शुरुवात अमला, ताहिर ,अमृता और हमारे प्रतिभाशाली निर्देशक पुष्पदीप भारद्वाज के साथ कर रहे है । ”


