- रैम्प योजना के अंतर्गत सीएफटीआरआई, मैसूर में MSMEs एवं स्टार्टअप्स की तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न
- Technical Exposure Visit of MSMEs and Startups Successfully Concludes at CFTRI, Mysuru under RAMP Scheme
- Dhvani Bhanushali Receives Warm Appreciation from Gajraj Rao for Papa Hero Tum Mere Track from Her Album ‘Feels’, Singer Reacts
- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
साउथ एक्ट्रेस सीरत कपूर की फिल्म “कृष्णा और उनकी लीला” नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज़।
बॉलीवुड में फिल्म ‘रॉकस्टार’ से कोरिओग्राफर के रूप में अपनी शुरुआत करने वाली अभिनेत्री सीरत कपूर तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम है। अभिनेत्री लॉकडाउन की घोषणा के बाद से ही अपने घर पर है। और अपनी आने वाली परियोजनाओं के रिलीज़ की तारीख का इंतज़ार कर रही है।
सीरत की दो फिल्म “कृष्णा और उनकी लीला ” और” मां विन्धा गाधा विनुमा ” पूरी तरह से तैयार है , लेकिन लॉकडाउन के चलते इसकी रिलीज़ को स्थगित कर दिया गया था। अभिनेत्री के लिए दोनों ही फिल्मों बहुत ही महत्वपूर्ण है , उन्होंने इसमें काफी मेहनत की है।
हाल ही में खबरे आई थी कि वर्तमान में चल रही परिस्थितियों के काऱण फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म में रिलीज़ किया जा सकता है। जिस पर अभिनेत्री ने कहा भी था कि ” जबकि हमारे प्रशंसक फिल्म के भव्य रिलीज़ का इंतज़ार करते है।
लेकिन संवेदनशील स्थिति को देखते हुए हमें ओटीटी प्लेटफार्मों पर विचार करना पड़ सकता है। यह एक अलग परिस्थिति है और जिसमे अनुकूल होने के लिए समय लगेगा । ” और हाल ही में सीरत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी और ट्विटर पर अपडेट किया कि फिल्म जल्द ही रिलीज़ की जाएगी।
सीरत कपूर ने फिल्म “रन राजा रन” से साउथ सिनेमा में अपने करियर की सफलतम शुरुआत की थी। जिसके बाद टाइगर्स (2015), कोलंबस (2015), राजू गारी गाधी 2 (2017), ओक्का कशनम (2017) और टच चेसि चुडू (2018) जैसी कई हिट तेलुगु फिल्मों में काम किया है।


