- Do Bhai, Dono Tabahi! Shahid Kapoor, Ishaan Khatter and Mira Rajput Bring the Diwali Dhamaka to The Great Indian Kapil Show
- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र हमें देते हैं श्रेष्ठ कार्य की प्रेरणा
बिजली कंपनी के प्रशिक्षण में किट वितरित
इंदौर। प्रशिक्षण स्थल पर दिए जाने वाले प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह हमें श्रेष्ठ कार्य करने की प्रेरणा देते है। सीखने की कोई उम्र नहीं होती है, सीखने की ललक वाले व्यक्ति के कार्य में सतत निखार आता है, चाहे वह किसी भी स्थान या पद पर क्यों न हो।
मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक श्री संतोष टैगोर ने उक्त बातें कही। वे पोलोग्राउंड मुख्यालय के सभागार में प्रशिक्षण सत्र के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री बीएल चौहान ने कहा कि प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर के निर्देशानुसार आयोजित रिफ्रेशर ट्रेनिंग से नए तौर तरीके, नए संवाद उपाय, नई चुनौतियों का सामना, संरक्षा, सुरक्षा, कार्यालय संचालन, आईटी क्षेत्र की सुविधाओं का उपयोग आदि के बारे में स्थानीय एवं हैदराबाद से आए विशेषज्ञों ने उपयोगी जानकारी दी।
इंजीनियरों व कार्यालय सहायकों को प्रमाण पत्र, ग्लोब्ज, पेन ड्राइव, ग्रुप फोटो आदि भेंट किए गए। आभार माना श्रीमती रुपाली गोखले ने। प्रबंधक मानव संसाधन व संयोजक श्रीमती रीना चौधरी ने बताया कि कंपनी क्षेत्र के सभी 15 जिलों के कर्मचारियों, अधिकारियों के परफामेंस सुधार व नवाचार के लिए इस तरह के प्रशिक्षण सत्र अलग अलग जगह आयोजित हो रहे है। प्रेरणा एवं सुरक्षा को लेकर डाक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई जा रही है।


