- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
अपने दर्शकों तक दहेज विरोधी संदेश पहुंचाने के समर्थन में आया स्टार भारत परिवार
दहेज प्रथा प्राचीन काल से भारतीय विवाह प्रणाली का एक हिस्सा रहा है। आज भी सरकार और विभिन्न गैर सरकारी संगठनों द्वारा किए गए कई प्रयासों के बाद भी यह कुप्रथा अभी भी कायम है। इस धारणा को बदलने और अपने दर्शकों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए स्टार भारत एक शो ला रहा है जो लोगों को दहेज के बारे में जागरूक करता है। स्टार भारत अब भारत में प्रचलित दहेज प्रथा के बारे में चर्चा होने को लेकर एक शो लेकर आ रहा है।
शकुंतलम टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित, जल्द ही रिलीज होने वाले इस शो में प्रतिभाशाली अनन्या खरे, अक्षित सुखिजा और सिमरन परींजा प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आएँगे। यह शो मैथिली (सुंदर सिमरन परींजा द्वारा निभाया गया किरदार) की एक दिलचस्प कहानी के इर्द-गिर्द घूमेगा, जो एक साधारण लड़की हैं जो सामाजिक चुनौती का सामना करती है और दहेज की शिकार बन जाती हैं। कहानी इस बात पर केंद्रित है कि कैसे एक लड़की कभी भी किसी पर दाईत्व नहीं होती है। ऐसे में वह कैसे दहेज विरोधी आंदोलन की एक प्रेरक योद्धा बनती हैं, इस पर यह कहानी दर्शकों को ध्यान खिचेगी। इसे देखते हुए स्टार भारत परिवार के कई कलाकार आगे आए और समाज में जागरूकता पैदा करने के लिए इस अभियान को अपना समर्थन दिया।
खूबसूरत अभिनेत्री पूजा गौर कहती हैं- एक चैनल के तौर पर सामाजिक बदलावों को लेकर STAR भारत ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वर्तमान के इस मुश्किल दौर में भी STAR भारत अपने दर्शकों के लिए मनोरंजन के विविध रूप लेकर प्रस्तुत है। भक्ति और शांति की बहती धारा के बीच ही STAR भारत एक और नया शो लेकर आया है, जिसका नाम है लक्ष्मी घर आई। इस शो की कहानी बहुत ही दिलचस्प और अद्भुत है।
दहेज प्रथा का प्रचलन आज भी हमारे समाज में मौजूद है।से है। जहाँ एक ओर इसे सामाजिक बुराई माना जाता है, वहीं दूसरी ओर इसे एक महत्वपूर्ण प्रथा का दर्जा देकर महत्व दिया जाता है। हमें ख़ुशी है, कि स्टार भारत दहेज-विरोधी शो लेकर आया है, जो निश्चित ही दहेज लोभी लोगों में जागरूकता ले आएगा। इस शो के दर्शक जल्द ही मैथिली की ज़िंदगी की कहानी से रू-ब-रू होंगे, जो पहले से ही उत्सुक हैं कि कैसा होगा उस बहू का संसार, जो दहेज में लाई सिर्फ़ प्यार!
प्रतिभाशाली अभिनेता सुमेध मुदगलकर कहते हैं- मैं ख़ुद को बहुत सम्मानित महसूस करता हूँ, कि मैं एक ऐसे चैनल के शो का हिस्सा हूँ, जो कोई भी सामाजिक संदेश देने में हिचकिचाता नहीं है और निडर होकर समाज के सामने अपनी बात रखता है। स्टार भारत का नया शो लक्ष्मी घर आई इसका ताज़ा उदाहरण है। इस शो के माध्यम से चैनल ने दहेज जैसी कुप्रथा के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई है। विकसित समाज में दहेज एक सेंध की तरह है, और मुझे ख़ुशी है कि इस शो के माध्यम से स्टार भारत इस पिछड़ी सामाजिक व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश कर रहा है, साथ ही इस विषय पर सामाजिक जागरूकता भी फैला रहा है। इस शो में मैथिली की कहानी दर्शकों को ये सोचने पर मजबूर कर देगी, कि एक बहू का परिवार के प्रति प्यार, समर्पण और देखभाल ज़्यादा ज़रूरी है, या उसके द्वारा लाया गया पैसा? ख़ैर…मैं ख़ुद ये जानने के लिए बहुत उत्सुक हूँ, कि कैसा होगा उस बहू का संसार, जो दहेज में लाई सिर्फ़ प्यार! मैं ये शो ज़रूर देखूँगा और आप?
जब सिमरन से स्टार भारत परिवार से मिले समर्थन के बारे में बात की गई, तो उन्होंने कहा, “स्टार भारत परिवार से इतना बड़ा समर्थन और प्रतिक्रिया प्राप्त करके मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। हम सभी वास्तव में खुदको बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं और हम उनके समर्थन की सराहना करते हैं जो वे हमारे शो के माध्यम से दहेज के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए दे रहे हैं। मैं आशा और प्रार्थना करती हूं कि हम अपने लक्ष्य को प्राप्त करें और अपने अपकमिंग नए शो लक्ष्मी घर आई की इस यात्रा में हमें उनका पूरा समर्थन मिले।


