- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
स्टार भारत के ‘राधाकृष्ण’ शो ने पूरे किए 500 एपिसोड्स
स्टार भारत के ‘राधाकृष्ण’ शो की कास्ट इस वक्त पूरे जश्न के मूड में है। और हो भी क्यों न? शो ने ५०० एपिसोड्स की यात्रा जो पूरी कर ली है। सिद्धार्थ कुमार तिवारी की मैगनम ओपस ‘राधाकृष्ण’ टेलीविजन पर उनकी उत्कृष्ट कृतियों में से एक है, जो दर्शकों के बीच अपार लोकप्रियता हासिल करने वाली पहली पौराणिक प्रेम कहानी है।
इस शो ने सभी आयु समूहों के दर्शकों के साथ गहरा नाता जोड़ लिया है साथ ही राधा और कृष्ण का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मल्लिका सिंह और अभिनेता सुमेध मुदगलकर की केमिस्ट्री को लोगों द्वारा खूब सराहा गया है। स्टार भारत ने अपने दूसरे अध्याय के साथ दर्शकों कृष्ण और अर्जुन के साथ दोस्ती के महत्वपूर्ण रिश्ते की भी सिख दी ।
शो का आगामी ट्रैक में और भी कई दिलचस्प घटनाये होने वाली है, निर्माताओं ने दर्शकों का इस बात पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया है कि यह विशेष घटनाये हम सब तक पहुंचे। जल्द ही हमें पौंड्रक वध साथ ही सुभद्रा के स्वयंवर का आनंद लेने मिलेगा यही नहीं बल्कि दर्शकों को जल्द ही जरासंध वध भी देखने मिलेगा।
चुकी सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए हर सीन को नियमित शॉट के रूप में बारीकी के साथ शूट किया जा रहा है और वहीं कलाकारों ने अपने काम के प्रति पूरा समर्पण और दृढ़ता दिखाई है।
इस माइलस्टोन के बारे में बात करते हुए कृष्ण की भूमिका निभाने वाले सुमेध मुदगलकर ने कहा, “शो का एक हिस्सा होने के नाते और अब ५०० एपिसोड्स का माइलस्टोन पूरा करने और इसे सेलिब्रेट करने में खुशी मिलती है।
यह दर्शकों के निरंतर समर्थन और प्रशंसा के कारण ही संभव था। मुझे कृष्ण होने के साथ-साथ कई तरह की भूमिकाएं भी मिलीं। हाल ही में मैं पौंड्रक वासुदेव की भूमिका निभा रहा हूँ। मैं ५०० एपिसोड की इस यात्रा का हिस्सा बनकर खुदको धन्य महसूस करता हूं। ”
इस माइलस्टोन के बारे में बात करते हुए धा की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस मल्लिका सिंह कहती हैं, “ऑडिशन के दौरान घबराने से लेकर मैंने इस भूमिका को निभाने की उम्मीदें लगभग खो दी थीं और फिर आखिरकार इस किरदार को पाना मेरे लिए एक रोलरकोस्टर की सवारी थी।
अगर कोई मुझसे कहता है, कि हमारा शो लाखों के दिल जीत लेगा और मुझे राधा की सुरुचिपूर्ण भूमिका के लिए दर्शकों द्वारा इतना गर्मजोशी से स्वागत मिलेगा, तो मुझे विश्वास नहीं होता। मुझे लगता है कि मैं एक अभिनेत्री और एक कलाकार के रूप में विकसित हुई हूं और ५०० एपिसोड्स की यह यात्रा सुखद से कई गुना अधिक रही है। ”
किंशुक वैद्य जो इस शो में अर्जुन की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, “मैं कुछ महीनों से इस शो का हिस्सा रहा हूं, लेकिन शो के 500 एपिसोड पूरे होने के बाद आज मुझे जो खुशी महसूस हो रही है, वह किसी भी चीज से परे है। इस कैलिबर के शो का हिस्सा बनना वास्तव में बहुत अच्छा है और मैं स्वस्तिक प्रोडक्शंस और स्टार भारत चैनल को धन्यवाद दूंगा कि उन्होंने मुझपर अर्जुन जैसे प्रतिष्ठित किरदार के लिए भरोसा किया। ”
इशिता गांगुली जो इस शो में द्रौपदी की महत्वपूर्ण किरदार निभा रही हैं उन्होंने कहा, “द्रौपदी की भूमिका वास्तव में मेरे दिल के बहुत करीब है क्योंकि मैंने हमेशा ऐसे मजबूत सिद्धांतों की भूमिका निभाने का सपना देखा है। हालिया स्टोरीलाइन और शो के आगामी ट्रैक के साथ मैं और भी अधिक उत्साहित हूं। 500 एपिसोड्स पूरे करने और कुछ ही महीनों में मुझे जो शोहरत मिली इन सभी को मैं अपने सह-कलाकारों और हमारे निर्माताओं के साथ मना पाऊंगा। मैं ‘राधाकृष्ण’ जैसे महाकाव्य शो का हिस्सा बनकर खुदको बिल्कुल धन्य महसूस करता हूं। “


