- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
स्टार भारत के ‘राधाकृष्ण’ शो ने 600 एपिसोड्स का माइलस्टोन किया पूरा।
स्टार भारत के मैगनम ओपस ‘राधाकृष्ण’ शो ने साल 2018 में हुए अपने लॉन्च के बाद से ही दर्शकों के दिलों पर राज किया है। भारतीय पौराणिक कथाओं और कृष्ण की आध्यात्मिक यात्रा के प्रेरणादायक किस्सों के जरिए टेलीविजन पर पहली बार दर्शक एक प्रेम कहानी का गवाह बने जिसने पूरे देशवासियों का शानदार मनोरंजन किया।
इस महीने में 600 एपिसोड्स का माइलस्टोन पूरा करने और पिछले दो वर्षों में उन्हें दर्शकों से प्राप्त होने वाले प्यार और लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए, निर्माताओं ने इस मौके को सेलिब्रेट करने का फैसला किया और सभी सावधानियों को सुनिश्चित करते हुए उन्होंने सेट पर पूरे कास्ट और क्रू की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा।
इस शो में अपनी लम्बी यात्रा पर बात करते हुए, लोकप्रिय अभिनेता सुमेध मुगलकर ने कहा, “यह वास्तव में हमारे लिए एक गर्व का क्षण है क्योंकि हम 600 एपिसोड्स पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। इस शो के जरिए मुझे न सिर्फ अपने प्रशंसकों से बहुत सारा प्यार और प्रशंसा मिली बल्कि मुझे एक व्यक्ति और एक अभिनेता के रूप में भी विकसित होने का मौका मिला।
साथ ही मुझे कई अवतार निभाकर मैं किस प्रकार भगवान कृष्ण जैसा अधिक बन सकूँ यह सीखने को मिल रहा है। हालांकि, प्रत्येक दिन मेरे लिए एक नया दिन है और मैं अभी भी सीख रहा हूं। साथ ही, मैं इस जर्नी का हिस्सा होने को लेकर बहुत खुश हूं, 600 एपिसोड्स सिर्फ एक नया माइलस्टोन है इसके आगे हम इससे अधिक उपलब्धि हासिल करने के लिए तत्पर हैं।”
दर्शकों के मनोरंजन को जारी रखते हुए, शो का करेंट ट्रैक कृष्ण पर केंद्रित है जहाँ वे राधा की याददाश्त को दोबारा लौटाने के लिए विभिन्न प्रयास कर रहे हैं।


