- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
स्टारप्लस ने ‘रूबरू रोशनी’ के साथ लाखों दिलों को छुआ
इस गणतंत्र दिवस स्टारप्लस ने आमिर खान प्रोडक्शन के साथ एक बिलकुल ही अलग तरह की फिल्म ‘रूबरू रोशनी’ प्रसारित की। चैनल के ब्रांड वादे ‘रिश्ता वही, बात नयी’ को सही साबित करते हुए अपनी तरह की इस अनूठी फिल्म ने वास्तविक कहानियों के माध्यम से ‘माफ कर देने’ की अहमियत का सशक्त संदेश दिया।
डायरेक्टर स्वाति चक्रवर्ती भटकल की इस फिल्म का प्रसारण सारे स्टार नेटवर्क पर 7 भाषाओं में किया गया। इससे इस फिल्म को भारत के हर कोने में पहुंचने का बहुत बड़ा प्लेटफॉर्म मिला। विचारों को झकझोरने वाली इस फिल्म को फिल्म जगत के लोगों और दर्शकों दोनों से ही काफी सराहना मिली।
बॉलीवुड के लोगों ने इस फिल्म को अपना भरपूर प्यार दिया है और उन्होंने कहा है कि इस फिल्म को जरूर देखें।
इस फिल्म पर अपनी बात रखते हुए अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने कहा, ‘‘रूबरू रोशनी’ केवल एक फिल्म नहीं है, बल्कि यह एक भावना है। हर किसी को इस फिल्म का अनुभव करना चाहिये, यह निश्चित रूप से आपमें बदलाव लायेगी। मुझे बेहद खुशी महसूस हुई कि आमिर खान और किरण राव जैसे लोग हैं जिन्होंने इस तरह की फिल्म बनायी है। निर्देशक स्वाति ने बड़ी ही खूबसूरती से और प्रेरक रूप में इसे बनाया है। जब आप फिल्म देखते हैं तो सारी चीजें वास्तविक लगती हैं और यही वजह है कि यह फिल्म आपकी आत्मा तक पहुंचती है।‘’
इस फिल्म के बारे में अपने विचार रखते हुए अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कहा, ‘‘पिछले कुछ सालों में, मैंने कभी भी ‘रूबरू रोशनी’ जैसी फिल्म नहीं देखी थी, जोकि आपको इतनी गहराई से और व्यक्तिगत रूप से छूती हो। मुझे नहीं लगता कि मैंने अपनी पूरी जिंदगी में इतनी दमदार कोई चीज देखी है। मुझे ऐसा लगता है कि पूरी दुनिया में हर किसी को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिये।’’
स्टारप्लस एक उद्देश्य के साथ हमेशा ही परदे पर अनूठा कंटेंट लेकर आया है, जोकि दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ते हैं। ‘रूबरू रोशनी’ के साथ एक बार फिर स्टारप्लस ने लाखों दिलों को छुआ है।


