- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
स्टार प्लस के ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ ने रचा इतिहास!
स्टारप्लस पर हाल ही में शुरू हुये शो ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ ने पहले एपिसोड के प्रसारण के साथ ही हलचल मचा दी है । ताजातरीन और आधुनिक कहानी तथा अपने बेहतरीन किरदारों के साथ यह शो लोगों का ध्यान खींच रहा है।
अबीर और मिष्टी की प्रमुख भूमिकाएं निभा रहे, कलाकार रिया शर्मा और शहीर शेख ने अपने व्यक्तित्व और प्यारी-सी केमेस्ट्री से दर्शकों का दिल जीत लिया है। पहले ही हफ्ते में ना केवल इसकी धमाकेदार शुरुआत हुई है, बल्कि 2019 में लॉन्च हुआ यह सबसे बेहतरीन हिन्दी फिक्शन शो बन गया है।
शो की शुरुआत से ही फैन्स और दर्शक काफी उत्साहित थे और ऐसा लग रहा है कि यह शो काफी आगे तक जाने वाला है! मिष्टी और अबीर को बुलाने से लेकर खूबसूरत शूटिंग लोकेशंस और गुजराती परिवारों की सटीक प्रस्तुति पसंद की जा रही है।
दर्शकों को इस शो की हरेक चीज खूबसूरती, संवाद और कपड़े, पसंद हैं। इस शो की सफल शुरुआत को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए, रिया कहती हैं, ‘’इस शो का हिस्सा बनकर मैं बेहद खुश हूं और मुझे गर्व भी महसूस हो रहा है। इसने दर्शकों के दिलों पर दस्तक दी है और एक प्रगतिशील सोच को सामने रखा है।
मैं बहुत खुश हूं कि फैन्स और दर्शक हमें इतना सपोर्ट कर रहे हैं। वे इस शो तथा इसके किरदारों को अपना ढेर सारा प्यार दे रहे हैं तथा उनकी तारीफ कर रहे हैं। इससे यह साबित होता है कि आपकी कड़ी मेहनत का फल आपको मिलता है। जैसे-जैसे शो आगे बढ़ेगा, दर्शक मिष्टी और अबीर के बीच और भी रोमांटिक पलों, फैमिली ड्रामा तथा भाई-बहनों के बीच की केमेस्ट्री देख पायेंगे।‘’
‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ भारतीय टेलीविजन पर एक ताजी हवा के झोंके की तरह है, इस शो ने दर्शकों के दिलों में खुद के लिये एक खास जगह बनायी है। इस शो के मेकर्स को उम्मीद है वे दर्शकों को हर रात टेलीविजन के परदे से बांध कर रख पायेंगे।


