- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
द कपिल शर्मा शो में इस वीकेंड धूम मचाएंगे ‘बिग बुल’ के शानदार सितारे
मुम्बई : साल 2021 में प्रवेश करते हुए सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के द कपिल शर्मा शो में इस वीकेंड बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा और मशहूर सुपरस्टार्स – अजय देवगन और अभिषेक बच्चन के साथ-साथ खूबसूरत निकिता दत्ता और जवांदिल सोहम शाह मेहमान बनकर आएंगे।
इस मौके पर ये सभी कलाकार कपिल शर्मा के साथ मजेदार चर्चा करेंगे, साथ ही अपनी आगामी फिल्म ‘बिग बुल’ का प्रमोशन भी करेंगे। इसके अलावा इस शो में बहुत-से राज भी खुलेंगे, जिससे कपिल शर्मा की उत्सुकता और बढ़ जाएगी।
इस एपिसोड में मनोरंजन का तड़का लगाते हुए बच्चा यादव के रूप में किकू शारदा, सपना के रूप में अभिषेक और चंदन के कारनामें भी देखने लायक होंगे। कुल मिलाकर, आगामी वीकेंड दर्शकों के लिए नॉन-स्टॉप मनोरंजन लेकर आएगा!


