- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ग्लोबल स्ट्रीमिंग सेवा स्टार्ज़ ने भारत में आला दर्जे का डायरेक्ट टू कंज्यूमर ओटीटी ऐप ‘लायन्सजगेट प्लेक’ लॉन्च किया
भारत. अग्रणी प्रीमियम ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म स्टार्ज़ ने भारत में अपना एक स्वतंत्र डायरेक्ट टू कंज्यूमर ओटीटी ऐप ‘लायन्सीगेट प्लेर’ लॉन्च किया है। कंपनी ने एक वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस के दौरान स्टार्ज़ के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री जेफरी ए. हिर्श तथा लायन्सागेट साउथ एशिया के प्रबंध निदेशक श्री रोहित जैन की मौजूदगी में आज इसकी घोषणा की।
हस्तक्षेप करने में नाम कमाने की बुनियाद पर ‘लायन्सतगेट प्लेी’ हॉलीवुड के प्रीमियम कंटेंट को कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध करवा कर अपने कंटेंट, तकनीक, मूल्य-निर्धारण और सहज उपलब्धता के मामलों में नवाचार करने के लिए प्रतिबद्ध है।
भारत में यह सेवा एक नए मूल्य निर्धारण के मुताबिक शुरू की गई है, जिससे यह ऐप दो सब्सक्रिप्शन मॉडल- एक वर्ष के लिए 699 रुपए और 99 रुपए प्रतिमाह के हिसाब से उपलब्ध होगा। ये दोनों आकर्षक मूल्य-बिंदु हैं, जो भारतीय उपभोक्ताओं को उनकी सुविधानुसार किफायती दर से विश्व के बेहतरीन मनोरंजन का लुत्फ उठाने का मौका देंगे।
डाउनलोड करने के लिए भारत में यह ऐप ढेर सारे प्लेटफॉर्म और अनेक डिवाइस पर उपलब्ध होगा, जिनमें गूगल प्ले स्टोर, ऐपल ऐप स्टोर और अमेजन फायरस्टिक आदि शामिल हैं।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्टार्ज़ का पहला लॉन्च इसके अंतरराष्ट्रीय प्रीमियम स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म स्टार्ज़प्ले के साथ 2018 में हुआ था। इस महीने यह पूरे यूरोप, लैटिन अमेरिका, कनाडा, जापान और भारत समेत 55 देशों में अपने वैश्विक पदचिह्न का विस्तार करेगा।
इसके बाद अपने बोल्ड और क्यूरेटेड कंटेंट के दम पर करोड़ों उपयोगकर्ताओं का मनोरंजन करते हुए स्टार्ज़ दुनिया भर की सबसे व्यापक रूप में वितरित और सबसे तेजी से बढ़ती प्रीमियम ओटीटी सेवाओं में गिना जाएगा।
प्लेटफॉर्म ने भारतीय ओटीटी इकोसिस्टम के अंदर अपनी मजबूत वृद्धि का अनुमान लगाया है और डायरेक्ट टू कंज्यूमर वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा ‘लायन्सपगेट प्ले’ लॉन्च करने के साथ-साथ भारत में ढेर सारी नई, उत्तेजक और बेबाक फिल्में एवं और वेब सीरीज प्रस्तुत करके यह मौके को भुनाने की कोशिश कर रहा है।
‘लायन्समगेट प्ले’ ऐप में कंटेंट का विस्तृत पोर्टफोलियो समाहित है। इसमें सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल फीचर फिल्मों और टेलीविजन ड्रामों के साथ-साथ रोमांस, कॉमेडी, थ्रिलर और एक्शन का पसंदीदा कंटेंट और प्रीमियर शामिल हैं। यह पोर्टफोलियो भारतीय दर्शकों को वर्ल्ड सिनेमा और टेलीविजन श्रृंखलाओं से सीधे रूबरू कराता है।
लॉन्च के वक्त उपलब्ध नए कंटेंट में शामिल हैं:
- अन्ना केंड्रिक स्टारर लव लाइफ, जो पहले प्यार से लेकर स्थायी प्रेम तक पहुंचने की यात्रा को नई नजर से देखने वाली एक रोमांटिक कॉमेडी एंथोलॉजी सीरीज है।
- नो मैन्स लैंड एक सीरियाई सिविल वॉर सीरीज है, जो युद्ध की पृष्ठभूमि में पहले-पहले प्यार, खो देने के डर और परिवार के बलिदान जैसी जोड़ लेने वाली विषय-वस्तुओं से संबंधित है; और
- द गोज रॉन्ग शो, एक हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देने वाली कॉमेडी सीरीज है। इसके हर एपीसोड की थीम अलग-अलग हैं, जिनमें कोई पीरियड रोमांस, स्पाई थ्रिलर, एक डीप साउथ मेलोड्रामा और क्रिसमस से जुड़ी दंतकथा आदि शामिल हैं।
स्ट्रीमिंग का यह दिग्गज प्लेटफॉर्म ऑडियंस की पसंद के मद्देनजर जेनिफर लोपेज़ स्टारर हस्लर्स, गेराल्ड बटलर की एक्शन थ्रिलर एंजेल हैज फॉलन, फैंटेसी थ्रिलर हेलब्वॉय और मैथ्यू मैकोनॉहे, कॉलिन फैरेल, हफ ग्रांट स्टारर एक्शन कॉमेडी द जेंटलमेन जैसी फिल्मों का प्रीमियर भी करेगा।
लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए स्टार्ज़ के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री जेफरी ए. हिर्श ने कहा, “भारत हमारे लिए हमेशा एक प्रमुख बाजार रहा है। इसकी विशाल और विविधतापूर्ण आबादी, शहरी और ग्रामीण मार्केट में डेटा की बढ़ती खपत और आबादी के हर वर्ग द्वारा ओटीटी की स्वीकार्यता ने हमारे लिए ‘लायन्स गेट प्लेट’ लॉन्च करने का उत्साहजनक अवसर पैदा किया है। हमें पूरा भरोसा है कि हमारे अनूठे, खास और विशेष रूप से तैयार किए गए कंटेंट को भारतीय दर्शकों का जबर्दस्त प्रतिसाद मिलेगा।“
लायन्सेगेट साउथ एशिया के प्रबंध निदेशक श्री रोहित जैन ने अपनी बात जोड़ते हुए कहा, “हम भारत में बहु-प्रतीक्षित ‘लायन्संगेट प्लेर’ ऐप लॉन्च करके रोमांचित हैं। हम बेहतरीन और अब तक देखने को न मिलने वाला ऐसा कंटेट उपलब्ध कराना चाहते हैं, जो शर्तिया मनोरंजन के दम पर हमारी ऑडियंस को मोहित कर लेगा। यह कारनामा वर्तमान रिलीज होने वाले कंटेंट और हमारी श्रेष्ठ लाइब्रेरी का प्रयोग करके किया जाएगा।“
अपनी बात को जारी रखते हुए श्री जैन ने बताया, “आने वाले महीनों में हम कुछ इंडियल ओरिजिनल भी लॉन्च करेंगे, जिनमें भारतीय फिल्म उद्योग के आला दिमागों से निकली अनकही बेबाक शहरी कहानियां दिखाई जाएंगी। इसके साथ-साथ हम कीर्ति सैनन, टाइगर श्रॉफ और संजना सांघी जैसे जोशीले मिलेनियल स्टार्स के साथ भागेदारी करके अपने प्रीमियम कंटेंट वाली लंबी-चौड़ी कार्यसूची में और भी नाम जोड़ते हुए लायन्सलगेट प्लेथ’ के सफर को जारी रखेंगे। इससे हमारे सब्सक्राइबर्स के लिए मनोरंजन का आकार और दायरा बढ़ेगा।“


