- एमबी एसोसिएट्स द्वारा इंदौर में “प्रॉम्प्ट से प्रोडक्टिविटी” पर एक दिवसीय व्यावहारिक एआई कार्यशाला का आयोजन
- द पार्क इंदौर के रेस्तराँ को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- TiE Global Summit 2026 to Bring Global Entrepreneurs and Investors to Indore
- टाई ग्लोबल समिट 2026: इंदौर में जुटेंगे दुनिया भर के उद्यमी और निवेशक
- Madhurima Tuli Gives Major Navratri Vibes in These Stunning Traditional Looks
भारतीय टेलीविजन पर सकारात्मकता जगा रही है ‘मेरे साईं’ की कहानी : तुषार दल्वी
मुम्बई : ‘मेरे साईं – श्रद्धा और सबुरी’ ने अपनी शुरुआत से ही दर्शकों के बीच एक खास जगह बना ली है और लोग इस शो को पूरी श्रद्धा के साथ देखते हैं। यह शो ऐसी कहानियां दिखाता है, जो दर्शकों को अपनी-सी लगती हैं और उन्हें साईं की भक्ति से सराबोर कर देती हैं।
इस शो में साईं का किरदार निभा रहे एक्टर तुषार दल्वी ने अपने विश्वसनीय प्रस्तुतिकरण से दर्शकों को प्रभावित कर लिया है। तुषार का मानना है कि मेरे साईं की कहानी भारतीय टेलीविजन पर सकारात्मकता जगा रही है।
तुषार बताते हैं, “मेरे साईं – श्रद्धा और सबुरी सबसे पॉपुलर टेलीविजन शोज़ में से एक है, जिसे हर मां-बाप और बड़े बुजुर्ग, बच्चों के लिए अच्छे मूल्य और जीवन के अनमोल सबक सीखने का एक विश्वसनीय जरिया मानते हैं।
दर्शकों ने इसकी शुरुआत से ही इस शो को पसंद किया है। बहुत-से फैंस अक्सर मुझे बताते हैं कि कैसे इस शो ने मुश्किल दौर में उनकी मदद की और उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी। मुझे लगता है कि मेरे साईं की कहानी भारतीय टेलीविजन पर सकारात्मक माहौल जगा रही है।“
तुषार आगे बताते हैं, “अपनी दिलचस्प कहानियों और अनमोल सीख के चलते यह शो सोनी टीवी के प्रमुख कार्यक्रमों में से एक बन गया है। यह शो दर्शकों को अपनी असुरक्षाओं से उबरने, सामाजिक बुराइयों से लड़ने और सभी के दिलों में सकारात्मकता और उम्मीद जगाने में मदद कर रहा है। साईं का किरदार मेरे लिए भी सबसे यादगार और सराहनीय है, क्योंकि यह दर्शकों के दिलों के तार छेड़ देता है। एक एक्टर के रूप में यह वाकई संतोषजनक अनुभव है।“


