- Madhuri Dixit Recalls Her Days in JB Nagar, Says Happiness Doesn’t Depend on Having Everything
- माधुरी दीक्षित ने जे.बी. नगर के दिनों को याद किया, कहा खुशी सब कुछ होने पर निर्भर नहीं करती
- Riteish Deshmukh Pens a Wholesome Note as Dhamaal 4 Trailer Gears Up for a Release
- आईएमए की डिजिटल मार्केटिंग वर्कशॉप में 40+ लोगों ने सीखा एआई से कमाई और कारोबार बढ़ाने का तरीका
- EBG Group और Universal Fitness Australia ने हैदराबाद में साझेदारी की घोषणा करते हुए भारत में ₹300 करोड़ का विस्तार योजना की घोषणा की
विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति किया जागरूक
इंदौर. रोटरी क्लब ऑफ इंदौर प्रोफेशनल्स की महिलाओं की लिटरेसी आर्मी ने आज ग्राम क़दवाली बुजुर्ग हाई स्कूल के करीब 100 छात्र-छात्राओं को एक गरिमामयी कार्यक्रम में पर्यावरण के प्रति जागरूक किया व आसपास के जलस्रोतों की साफ सफाई के लिए प्रेरित किया.
इसी अभियान के अंतर्गत पीओपी प्रतिमाओं के अवशेषों से जल कितना दूषित होता है. उसकी जानकारी क्लब की प्रथम महिला रो. अनिता नाइक ने दी. साथ ही कार्यशाला संयोजिका दीपा गुप्ता ने विद्यार्थियों को मिट्टी से गणपति की मूर्ति बनाना सिखाया. बच्चों ने खेल-खेल में सुंदर प्रतिमाएं बनाई.
सम्पूर्ण कार्यक्रम क्लब की लिटरेसी निदेशिका रो.सुनीता अग्रवाल के नेतृत्व में हुआ, उद्धघाटन में ग्राम क़दवाली के सरपंच व क्लब अध्यक्ष रो. शरद नाईक मौजूद थे. आभार प्रदर्शन स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती परांजपे ने किया. कार्यक्रम में क्लब से रो.राकेश बमोरिया अनुजा सिंघई, अंशु सराफ व रोट्रक्टर जयराज भी मौजूद थे.


