- Solaryaan Joins Haryana Green Energy Roadshow as Inverter Sales Cross 1 Lakh in H1 FY27
- फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में 7 अक्टूबर को शुरू होगा, ग्लास स्काई रूफटॉप रेस्टोरेंट, मिलेगा खास डाइनिंग एक्सपीरियंस
- ICICI Bank brings back ‘Festive Bonanza’ with exciting deals across shopping, travel, and lifestyle brands
- आईसीआईसीआई बैंक ने खरीदारी, यात्रा और लाइफस्टाइल ब्रांड्स पर आकर्षक ऑफर के साथ ‘फेस्टिव बोनांजा’ की फिर की शुरुआत
- Mumbai Deputy Mayor Sanjay Ghadi Honored with Mumbai Achievers Awards 2026
इंडिया वाली मां में काकू का रोल निभाएंगी सुचिता त्रिवेदी
India. सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन की ताजा पेशकश इंडिया वाली मां इस तथ्य पर आधारित है कि भले ही आप उम्र में कितने भी बड़े हो जाएं, आपको हमेशा अपनी मां की जरूरत होती है। जब भी हम उदास होते हैं, अकेलापन या निराशा महसूस करते हैं, तो एक मां के आंचल से ज्यादा सुकून भरा और कुछ भी नहीं होता।
इस शो में यह संदेश दिया गया है कि आप कहीं भी, किसी भी वक्त अपनी मां से हमेशा मदद मांग सकते हैं और वो आपकी हर मुश्किल का हल निकाल सकती हैं। भारतीय टेलीविजन जगत में अपने शानदार काम के लिए जानी जाने वालीं एक्ट्रेस सुचिता त्रिवेदी इस शो में काकू का रोल निभाएंगी। वो रोहन की मां बनी हैं, जो एक दृढ़ निश्चयी, महत्वाकांक्षी और ख्याल रखने वाली मां हैं और अपने बेटे के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं।
अपना उत्साह जाहिर करते हुए सुचिता ने कहा, “काकू जैसे लोग दुनिया को यह साबित करते हैं कि पक्के इरादे, हिम्मत और आत्मविश्वास ही सफलता की चाबी हैं। वो यह भी साबित करती हैं कि जब अपने बच्चों की बात आती है, तो महिलाएं हर तरह की चुनौती स्वीकार कर सकती हैं और तमाम मुश्किलों से लड़ने के लिए तैयार रहती हैं।”
वो आगे बताती हैं, “काकू का रोल निभाना बड़ा चैलेंजिंग है, क्योंकि उनका किरदार बहुत भावुक है और इसमें बहुत गहराई है। इस शो में युवाओं के लिए भी एक खूबसूरत संदेश दिया गया है कि जब भी जरूरत पड़े, आप हमेशा अपने मां-बाप के पास जा सकते हैं।”


