- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अपने नए शो ‘इमली’ के लिए सुम्बुल तौकीर खान ने की जमकर तैयारी
इस त्योहार के सीज़न में, स्टार प्लस एक अनुभवी निर्माता गुल खान के साथ अपने दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए अपने एक नए फिक्शन शो ‘इमली’ के साथ लौटने को पूरी तरह से तैयार हैं। इस शो की प्रमुख भूमिकाओं में सुम्बुल तौकीर खान, गश्मीर महाजनी और मयूरी प्रभाकर देशमुख नज़र आएँगे। इसकी कहानी एक आदिवासी लड़की, इमली के जीवन पर आधारित एक अनोखी त्रिकोणीय प्रेम कहानी को प्रस्तुत करेगा।
सुम्बुल तौकीर खान इस शो में इमली का किरदार निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इमली यूपी के बाहरी इलाके में स्थित एक छोटे से समुदाय से जुड़ी है, जिसने बाहरी दुनिया भले ही न देखि हो पर वह जानकार जरूर है। अपने किरदार की जिंदादिली को दर्शकों के सामने प्रस्तुत करने के लिए सुम्बुल ने अपनी बोली और अपने किरदार को आकार देने को लेकर जमकर अपना समय समर्पित कर रही हैं।
किरदार से जुड़ी अपनी तैयारियों के बारे में बात करते हुए सुम्बुल कहती हैं, “इमली एक ऐसा किरदार है, जिसके बारे में विस्तार से बहुत ध्यान देने की आवश्यकता है। एक आदिवासी गाँव के किरदार के रूप में, मुझे अपनी अवधी बोली, अपनी बॉडी लैंगुएज पर काम करने की आवश्यकता थी। मैंने इमली के किरदार के लिए अपना 2 किलो वज़न भी बढ़ाया।
इसके अलावा, मैंने बहुत कुछ शोध किया, फिल्में देखीं और अपने किरदार को समझने के लिए किताबें भी पढ़ीं। यह पहली बार है जब मुझे मुख्य भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा और मेरा मानना है कि यह अवसर पाकर मैं धन्य हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं अपनी इस नई यात्रा में दर्शकों का दिल जीतूंगी।”
सोमवार, 16 नवंबर को रात 8:30 बजे से शुरू होने वाले इस शो में किरण खोजे, चंद्रेश सिंह, प्रीत कौर नायक, आस्था अग्रवाल, रितु सिंह, इंद्रनील भट्टाचार्य, ज्योति गौबा, अनन्या द्विवेदी, और राकेश पांडे प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आएँगे।


