- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
सुमेध मुदगलकर ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अचानक मृत्यु हो जाने से पूरा देश सदमे में है। उनके प्रशंसकों से लेकर सहकलाकारों तक सभी ने प्रतिभाशाली अभिनेता के निधन पर अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शोक व्यक्त किया।
स्टार भारत पर आनेवाले ‘राधाकृष्ण’ शो के चर्चित कलाकार सुमेध मुदगलकर ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
दिवंगत अभिनेता की एक फोटो के साथ, सुमेध ने कुछ पंक्तियाँ भी साझा की उन्होंने लिखा “हमने हमेशा आपको देखा। आपके काम, आपकी प्रतिभा, आपकी बुद्धिमत्ता ने हमें चौंका दिया, लेकिन आज जोहमने सुना वह कही ज्यादा चौकाने वाला था।
मैं चाहता हूं कि आप मीडिया के सामने आएं और यह स्पष्ट करें कि यह सब खबर फर्जी थी। जीवन की इस दुःखद घड़ी में, हर उस व्यक्ति के लिए जो इस दर्द से जूझ रहा है, जो परेशानियों से जूझ रहा है, हमेशा खुदको आगे तरफ पुश करता रहे। मजबूत रहें, सकारात्मक रहें! हम आपको @sushantsinghrajput बहुत प्यार करते हैं! RIP “


