- Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- LPU's Future-Ready B.Tech Ecosystem Powers Record Placements with Industry-Ready Talent
- ग्रीनप्लाई ने लॉन्च की टर्मीवैक्स - प्लाईवुड के लिए भारत की पहली एंटी-टर्माइट वैक्सीनेटेड तकनीक
- Greenply Launches Termivax, India's First Anti-Termite Vaccinated Technology in Plywood
- Varun Sood Backs Best Friend Harman Singha Ahead of The Traitors Season 2: You've got this! Go kill it, Harman!
सन नियो के कलाकार सूरज प्रताप सिंह और अंकिता बहुगुणा ने साझा की फ्रेंडशिप डे की खास यादें
कुछ दोस्ती रंग-बिरंगे फ्रेंडशिप बैंड से शुरू होती है कुछ लंबी बातों से और कुछ समय के साथ और भी गहरी हो जाती है। समय के साथ फ्रेंडशिप डे मनाने का तरीका बदल सकता है, लेकिन सच्चे दोस्त हमेशा जिंदगी को खास बना देते हैं। इस फ्रेंडशिप डे पर सन नियो के कलाकारों ने अपनी सबसे प्यारी यादें और अपने खास दोस्तों के बारे में बात की।
दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी में प्रेम का किरदार निभा रहे सूरज प्रताप सिंह ने कहा फ्रेंडशिप डे आते ही मुझे अपने स्कूल के दिन याद आ जाते हैं। हम सभी दोस्त स्कूल में फ्रेंडशिप बैंड लेकर आते थे और एक-दूसरे को बांधते थे। ऐसा लगता था जैसे किसके हाथ में सबसे ज्यादा बैंड हैं इसकी होड़ लगी हो। मेरे हाथ में सबसे ज्यादा बैंड नहीं होते थे क्योंकि मेरे दोस्त ज्यादा नहीं थे लेकिन वे यादें आज भी मेरे दिल के बहुत करीब हैं।
उन्होंने आगे कहा मेरे मौजूदा शो दिव्य प्रेम – प्यार और रहस्य की कहानी की शुरुआत में मेरी और मेघा रे की बहुत अच्छी दोस्ती हो गई थी। हमारी फिल्मों और संगीत की पसंद काफी मिलती थी, इसलिए हम जल्दी अच्छे दोस्त बन गए। अब जब मेघा शो का हिस्सा नहीं हैं, तो सेट पर मौजूद बच्चे मेरे सबसे अच्छे दोस्त बन गए हैं। उनके साथ हर दिन शूटिंग करना मजेदार और खुशी से भरा रहता है।”
थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान में अनुप्रिया का किरदार निभा रहीं अंकिता बहुगुणा ने कहा, फ्रेंडशिप डे मुझे हमेशा स्कूल और कॉलेज के दिन याद दिलाता है। मैं और मेरे दोस्त देहरादून की अपनी पसंदीदा बेकरी में जाते थे मसूरी रोड पर घूमते थे और एक-दूसरे को फ्रेंडशिप बैंड और कार्ड देते थे। आज हमारी दोस्ती इतनी मजबूत हो गई है कि उसे मनाने के लिए किसी खास दिन की जरूरत नहीं पड़ती। जब भी हम मिलते हैं वही दिन हमारे लिए फ्रेंडशिप डे बन जाता है।
उन्होंने आगे कहा, मेरे मौजूदा शो थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान के सेट पर मेरी सभी के साथ अच्छी दोस्ती है। गौरव और ओम के साथ मेरी अच्छी बॉन्डिंग है। शूटिंग के बीच हम खूब मस्ती करते हैं और पूरी टीम के साथ मजेदार रील्स भी बनाते हैं जिससे सेट का माहौल हमेशा खुशहाल बना रहता है।
देखिए ‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ शाम 7:00 बजे और ‘थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान’ शाम 7:30 बजे, हर सोमवार से शनिवार, सिर्फ सन नियो पर।


