सन नियो लेकर आ रहा है ‘जान-ए-वफ़ा’ जहां किस्मत मिलाएगी दो दिलों को, लेकिन पहचान, शादी और परिवार की उम्मीदें बनेंगी राह की मुश्किल

कुछ प्रेम कहानियां अपनी पसंद से शुरू होती हैं, कुछ किसी वादे से, और कुछ ऐसी होती हैं जो बस किस्मत में लिखी होती हैं। इसी सोच को सामने लाते हुए सन नियो जल्द अपना नया धारावाहिक ‘जान-ए-वफ़ा’ लेकर आ रहा है। यह दो ऐसे लोगों की भावुक प्रेम कहानी है जिनके रास्ते किस्मत उन्हें एक-दूसरे के करीब ले आती है। लेकिन जब दोनों एक ऐसे रिश्ते में बंधते हैं जिसे उन्होंने खुद नहीं चुना तो उनकी कहानी पहचान, शादी और परिवार की उम्मीदों के बीच उलझने लगती है। ‘जान-ए-वफ़ा’ की कहानी इसी सवाल को सामने लाती है कि जब किस्मत दो लोगों को साथ लाए तो क्या उनका प्यार उन हालात का सामना कर पाएगा जो उनके रास्ते में खड़े हैं?

शो की पहली झलक में दर्शकों को भावनाओं और रिश्तों से भरी एक ऐसी दुनिया देखने को मिलेगी, जहां प्यार, परिवार और किस्मत की कहानी एक साथ आगे बढ़ती है। ‘जान-ए-वफ़ा’ जल्द ही सन नियो पर प्रसारित होगा।

Leave a Comment