- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सनी लियोनी ने वाइन रेड वेलवेट ड्रेस में कान्स रेड कारपेट पर एक बार फिर दिखाया अपना जलवा।
प्रतिष्ठित कान्स फ़िल्म फेस्टिवल में इकॉन्स के फैशन का जमावड़ा एक के बाद एक देखने को मिल रहा है। लेकिन भारतीय सेलिब्रिटीज इंटरनेशनल स्टेज पर अपनी एक अलग ही छाप छोड़ रहे हैं। सारें डेब्यूटेंट में सनी लियोनी ने ऑडियंस को अपने उपस्थिति और स्टाइल से अपना दीवाना बना लिया है।
रैपीटो, एक बहुत अपेक्षित इवेंट में शरीक होने के लिए सनी ने वाइन रेड वेलवेट बॉडी-कॉन ड्रेस पहनी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। फैशन विशेषयज्ञ जेमी मालोउफ के द्वारा डिज़ाइन इस डीप रूबी ड्रेस में सनी का टाइमलेस एलेगेंस खूब निखर कर आ रहा था।
हेलेना जॉय के जरिये डिज़ाइन हुई अति सुंदर स्टेटमेंट ज्वेलरी के साथ सनी ने अपनी स्टाइलिश ड्रेस को पेअर किया। जिसकी वजह से रेड कारपेट की शोभा और ज़्यादा बढ़ गई और सबका ध्यान अपने आप सनी की ओर जाने को मजबूर हो गया।
सनी कान्स जूरी द्वारा मिडनाईट स्क्रीनिंग के लिए एक मात्र चयनित भारतीय फिल्म का प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं, जिसे सम्मानित फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है। कान्स के लिए निकलने से पहले सनी ने फ़िल्म ‘कैनेडी’ का टीज़र भी दर्शकों के बीच रिलीज किया, जिसे देखने के लिए ऑडियंस बेताब है।
कान्स पर उनकी मौजूदगी फैशन एनथुसिएस्ट और सिनेमाप्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन रहीं है। अपने निर्विवाद फैशन सेंस और रेड कारपेट अपीयरेंस की वजह से सनी ने खुद को ट्रू फैशन आइकॉन के रूप में ज़रूर स्थापित किया है।


