- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मणिपुरी फैशन ब्रांड ‘हाउस ऑफ अली’ के लिए शोस्टॉपर बनीं सनी लियोनी!
सनी लियोनी अपने दर्शकों को आकर्षित करना जानती हैं। एक्ट्रेस ने न सिर्फ मज़ेदार और प्रभावशाली भूमिकाओं के साथ अपने फैंस का मनोरंजन किया है बल्कि फैशन गोल्स को भी पूरा किया है, और खुद को एक ट्रू ब्लू फैशनिस्टा साबित किया है। हाल ही में एक इवेंट में, एक्ट्रेस-एंटरप्रेन्योर मणिपुर के पॉपुलर सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर मोहम्मद अलीमुद्दीन और दया ओइनम के फैशन ब्रांड ‘हाउस ऑफ अली’ के लेटेस्ट कलेक्शन को प्रदर्शित करने के लिए शोस्टॉपर बनीं।
दिल्ली टाइम्स द्वारा आयोजित इस इवेंट में सनी लियोनी ने सहजता से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। एक्ट्रेस ने ट्रेडिशनल मणिपुरी ऑउटफिट ‘फानेक’ को मॉडर्न ट्विस्ट के साथ फिर से तैयार किया। सनी ने स्लीवलेस लेसी टॉप पहना और उसके नीचे ट्रेडिशनल मणिपुरी स्कर्ट पहनी। बॉटम का मुख्य हाईलाइट वह था, जिस तरह से उन्होंने इसे एक सुंदर रेड ट्रेल के साथ लेयर किया था। सनी ने अपने बालों को खुला रखा, अपने लुक को सबसे ऊपर एक मिनिमम नेकपीस के साथ जोड़ा, और ब्राइट रेड लिपस्टिक के साथ ग्लोइंग मेकअप का टच जोड़ा।
थिएट्रिकल फ्रंट पर, सनी लियोनी अनुराग कश्यप की ‘कैनेडी’ की रिलीज के लिए तैयारी कर रही हैं, जिसे कान्स 2023 में जोरदार सराहना मिली थी। फिलहाल एक्ट्रेस ‘स्पलिस्टविला एक्स5’ के हालिया सीज़न को होस्ट कर रही है और साथ ही वह अपने तमिल डेब्यू ‘कोटेशन गैंग’ के लिए तैयारी कर रहीं हैं। इसके अलावा, सनी के पास प्रभुदेवा और हिमेश रेशमिया के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म भी है।


