- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
नए साल के मौके पर सनी लियोनी ने अपनी शानदार परफॉरमेंस के साथ 2024 का स्वागत किया!
एक्ट्रेस-एंटरप्रेन्योर सनी लियोनी के लिए साल 2024 धमाकेदार शुरुआत के साथ आया। नए साल के स्वागत के लिए एक शानदार प्रदर्शन में, मशहूर एक्ट्रेस और परफ़ॉर्मर ने कोलकाता के जेडब्ल्यू मैरियट में एक सेंसेशनल परफॉरमेंस के साथ 2024 का स्वागत किया। वेन्यू को एक शानदार स्पेस में तब्दील कर दिया गया था, जहां ग्लैमर के साथ एंटरटेनमेंट मिला और एक्ट्रेस ने दर्शकों की भीड़ को आकर्षित करते हुए स्टेज पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया।
न्यू ईयर ईव पर, जेडब्ल्यू मैरियट कोलकाता में, सनी लियोनी ने अपनी परफॉरमेंस से एक अविस्मरणीय रात बनाई। जब उन्होंने कैची ट्यून्स पर डांस किया और अपनी ग्रेसफुल मूव्स से ऑडियंस को प्रभावित किया तो माहौल और भी एनरजेटिक हो गया। सोल्ड आउट इवेंट ने उनकी पॉपुलैरिटी और उनकी प्रजेंस को लेकर उत्सुकता को दर्शाया। सनी लियोनी ने न केवल पिछले साल का समापन एक एनरजेटिक धमाके के साथ किया बल्कि एक एंटरटेनिंग और ब्लॉकबस्टर स्पेक्टेकल के साथ नए साल का स्वागत भी किया।
उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो, सनी ‘ग्लैम फेम’ शो के जजिंग पैनल पर जल्द ही नज़र आएंगी। साथ ही वह अनुराग कश्यप की ‘कैनेडी’ की रिलीज का भी इंतज़ार कर रहीं हैं, जिसमें एक्टर राहुल भट्ट हैं। साथ ही उनकी पहली तमिल फिल्म ‘कोटेशन गैंग’ भी रिलीज़ होने वाली है, जहां वह जैकी श्रॉफ, प्रियामणि, और सारा अर्जुन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।


