- तुम मेरे हो की टीम इंदौर पहुंची, महाकालेश्वर मंदिर में लिया आशीर्वाद, फैंस के साथ मनाया जश्न और चखे इंदौर के स्वादिष्ट व्यंजन
- “हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार
- From Aishwarya Rai Bachchan’s L'Oréal Paris walk to Triptii Dimri’s Victoria's Secret pink carpet: Indian stars who made global fashion pay attention
- Ayushmann Khurrana, Abhishek Banerjee to Vijay Verma: 5 Bollywood Stars Who Showed Stylish Ways to Style a Brooch
- Kunal Kapoor Calls Ramayana Co-star Ranbir Kapoor the “Perfect Choice” to Play Lord Ram, Describes Namit Malhotra as a “Visionary”
वर्ल्ड म्यूजिक डे पर लखनऊ में लाइव परफॉर्म करेंगी सनी लियोनी!
एक्ट्रेस-एंटरप्रेन्योर सनी लियोनी ने अपने फैंस के साथ जुड़ने के साथ-साथ उनका मनोरंजन करने का एक नया तरीका खोजा है। एक्ट्रेस वर्ल्ड म्यूजिक डे पर डीजे के रूप में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। वह 21 जून को लखनऊ में परफॉर्म करेंगी। सनी फीनिक्स पलासियो में होने वाले एक्सक्लूसिव वन डे इवेंट में अपनी एनर्जी का प्रदर्शन करेंगी। यह इवेंट, जिसमें 2,000 फैंस और म्यूजिक एनथुसीएस्ट के आने की उम्मीद है, फीनिक्स मॉल और सनी लियोनी के कॉस्मेटिक ब्रांड, स्टारस्ट्रक बाय सनी लियोनी के बीच एक कोलैबोरेशन है।
https://www.instagram.com/reel/C7Q2SIYqmTk/?igsh=MXZybThtb3RxbGF4YQ==
फैंस को सनी को उनके पॉपुलर हिट गानों पर थिरकते हुए देखने का मौका मिलेगा और साथ ही उन्हें एक्ट्रेस की पसंद के म्यूजिक के बारे में एक्सक्लूसिव जानकारी मिलेगी। सनी लियोनी के कॉस्मेटिक ब्रांड ‘स्टारस्ट्रक बाय सनी लियोनी’ ने अपने हाई-क्वालिटी, क्रुएल्टी फ्री प्रोडक्ट्स के लिए पॉपुलैरिटी हासिल की है, और अब, ब्रांड ऐसे इवेंट्स की शुरुआत करके अपनी उपस्थिति बढ़ा रहा है, जो सनी और उनके फैंस के बीच पुल का निर्माण कर रहा है। जिसका प्रमाण यह इवेंट है।
काम के मोर्चे पर, सनी अनुराग कश्यप निर्देशित ‘कैनेडी’ की रिलीज का इंतजार कर रही हैं, वह ‘कोटेशन गैंग’ के साथ तमिल में अपनी शुरुआत करेंगी, और वर्तमान में टेलीविजन पर स्प्लिट्सविला एक्स5 होस्ट करती नजर आ रही हैं। वह ओटीटी पर ग्लैम फेम को जज करती भी नजर आएंगी। इन प्रोजेक्ट्स के अलावा, उनके पास प्रभुदेवा और हिमेश रेशमिया के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म है और पाइपलाइन में कई प्रोजेक्ट्स हैं, जो जल्द ही सामने आएंगे।


