- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सनटेक रियल्टी लिमिटेड ने Q3FY21 के लिए ऑपरेशनल अपडेट की घोषणा की
मुंबई. मुंबई के प्रीमियम रियल एस्टेट डेवलपर सनटेक रियल्टी लिमिटेड (एसआरएल) ने अपने Q3 और 9M FY20-21 ऑपरेशनल अपडेट की घोषणा कर दी है।
एसआरएल ने Q3FY21 के लिए प्री-सेल्स में 349 करोड़ रुपए की जबर्दस्त वृद्धि दर्ज की है; इसके साथ-साथ तिमाही दर तिमाही आधार पर यह वृद्धि 75% ऊपर रही तथा साल दर साल आधार पर यह वृद्धि 7% चढ़ी। Q3FY21 के लिए कलेक्शन भी तिमाही दर तिमाही आधार पर 79% बढ़ कर 252 करोड़ रुपए तक पहुंच गए, जो साल दर साल आधार पर 52% की वृद्धि है।
लॉकडाउन के बाद जैसे ही संचालन शुरू हुआ, कंपनी ने अपना मजबूत सेल्स मूमेंटम बरकरार रखा है। इसमें तैयार हो चुके प्रोजेक्ट, पूर्णता के करीब पहुंच चुके प्रोजेक्ट तथा नए लॉन्च हुए प्रोजेक्ट का बड़ा हाथ है। भवन-निर्माण गतिविधियों के कोविड से पहले वाले स्तर पर पहुंचने के साथ ही कंपनी ने अपने समूचे पोर्टफोलियो में मौजूद प्रोजेक्ट्स को रफ्तार देने पर ध्यान केंद्रित कर रखा है, ताकि मौजूदा महामारी के चलते हुए समय के नुकसान की भरपाई हो सके।
एसआरएल ने हाल ही में Sunteck City 4th Avenue, ODC में दूसरा टॉवर लॉन्च किया है, जिसको ग्राहकों का जबर्दस्त प्रतिसाद मिला है। इसके पीछे कंपनी की प्रतिष्ठित ब्रांड विरासत, माइक्रो मार्केट्स में एकदम अलग तरह के उत्पादों की पेशकश और ग्राहकों को श्रेष्ठ अनुभव प्रदान करने के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता का अहम योगदान है।
Q3FY21 के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए सनटेक रियल्टी लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक श्री कमल खेतान ने कहा: “हमारे ग्राहक-प्रथम वाले रवैए ने हमारे मजबूत प्रदर्शन को एक मजबूत आधार दे रखा है। मार्केट में अपने ब्रांड के प्रति आज हम जो वफादारी देखते हैं, वह हमारी श्रेष्ठ उत्पाद पेशकश और हमारे ग्राहकों की आजीवन सेवा का सुफल है। घटी हुई स्टैंप ड्यूटी और ब्याज दरों में कमी जैसे अनुकूल कारकों के संयोग ने घर खरीदने के निर्णय लेने में तेजी लाई है।
हम उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों की बढ़ी हुई मांग और खरीदारों की नई दिलचस्पी पैदा होते देख रहे हैं; खासकर उन ग्राहकों की दिलचस्पी बढ़ रही है, जिनकी बैलेंस शीट मजबूत है और जो ऊंचे ब्रांड की तमन्ना रखते हैं। प्रोजेक्ट का क्रियान्वयन रफ्तार पकड़ने के साथ हमारे सभी प्रोजेक्ट्स का कलेक्शन भी काफी तेजी से बढ़ रहा है और हमें भरोसा है कि यह मजबूत ट्रेंड बरकरार रहेगा।“
उन्होंने आगे बताया, “बाजार की वर्तमान सामाजिक-आर्थिक गतिशीलता के मद्देनजर हमारे द्वारा नकद-प्रवाह के सूझबूझ भरे प्रबंधन, निम्न ऋण अनुपात एवं वित्तीय लचीलेपन पर लगातार ध्यान बनाए रखने के चलते यह बात सुनिश्चित हुई है कि हमारी बैलेंस शीट एक स्थिर और टिकाऊ आधार पर मजबूत बनी रहेगी।
अपनी मजबूत इन-हाउस निर्माण क्षमताओं के दम पर हम डिलिवरी संचालित कारोबार पर ध्यान केंद्रित रखेंगे, जिसके परिणामस्वरूप हमारे लिए एक स्थिर नकद-प्रवाह बना रहेगा। हमारे सभी ब्रांडों तथा मूल्य-निर्धारण के अंतर्गत मौजूद उत्पादों की फेहरिश्त विभिन्न ग्राहक सेगमेंट की जरूरतों के मुताबिक प्रोजेक्ट पेश करने में हमारे लिए बड़ा सुभीता पैदा करती है।
हमारा मानना है कि घर खरीदने वाले प्रतिष्ठित एवं वित्तीय तौर पर मजबूत रियल इस्टेट डेवलपर के भरोसेमंद प्रोजेक्ट की तलाश जारी रखेंगे, क्योंकि किसी विश्वसनीय ब्रांड की गुणवत्तापूर्ण विरासत नए घर खरीदने वालों की प्राथमिकता तय करती है।“


