- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
SVKM के NMIMS इंदौर और EHIS की सह-मेजबानी में MU20 ऑपर्चुनिटी शिखर सम्मेलन का आयोजन
इंदौर, अक्टूबर, २०२४:SVKM के NMIMS इंदौर और EHIS ने आज MU20 ऑपर्चुनिटी शिखर सम्मेलन २०२४ का सफलतापूर्वक समापन किया, जो एशिया के प्रमुख हाई स्कूलों का सबसे बड़ा सम्मेलन है। MU20 स्कूल ऑफ अपॉर्चुनिटी द्वारा AFS इंडिया के साथ मिलकर आयोजित इस शिखर सम्मेलन में ३,००० से अधिक लोग उपस्थित हुए, जिनमें दुनिया भर में प्रतिष्ठित १०० से स्कूलों के २,००० से ज़्यादा छात्र शामिल थे।
तीन दिनों के लिए आयोजित इस भव्य सम्मेलन के दौरान संस्थान का परिसर जबरदस्त उत्साह से भरे केंद्र में बदल गया, जहाँ छात्रों को नवाचार के साथ-साथ सीखने का अवसर मिला। इस दौरान छात्रों का उमंग भी देखने योग्य था, जिन्होंने अपने व्यावहारिक कौशल, नेतृत्व क्षमता और परस्पर सहयोग की भावना को निखारने के लिए विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।
१९ अक्टूबर को एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल में पारंपरिक ‘दीप प्रज्ज्वलन समारोह’ के साथ इस शिखर सम्मेलन की शुरुआत हुई। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता आईआईएम इंदौर के निदेशक, डॉ. हिमांशु राय, एमराल्ड हाइट्स के निदेशक श्री सिद्धार्थ सिंह तथा MU20 सलाहकार बोर्ड के सम्मानित सदस्यों ने की। इसके बाद के दो दिनों के कार्यक्रम का आयोजन NMIMS इंदौर के विशाल परिसर में किया गया।
सम्मेलन के पहले दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों की ओर से विभिन्न क्षेत्रों की पारंपरिक पोशाकें पहनकर भारत की समृद्ध विविधता को प्रदर्शित करने वाला बेहतरीन ‘सांस्कृतिक वॉक’ भी शामिल था। इस मौके पर श्री सिद्धार्थ सिंह ने कहा, “इस प्रकार की मनभावन प्रतियोगिताओं में छात्रों के उत्साह और सक्रिय भागीदारी को देखकर वाकई बड़ी सुखद अनुभूति होती है। इस कार्यक्रम की सफलता सही मायने में हमारे प्रतिभागियों की काबिलियत का प्रमाण है।”
इस शिखर सम्मेलन में NMIMS इंदौर परिसर में अलग-अलग तरह के कार्यक्रमों और वर्कशॉप (कार्यशालाओं) का भी आयोजन किया गया। ‘MU20 अंडर 20’ कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की असाधारण युवा प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। भारत सरकार की ‘स्टार्ट-अप इंडिया’ पहल के साथ मिलकर आयोजित की गई ‘उद्यमिता चुनौतीने भी सभी का ध्यान अपनी और आकर्षित किया, जिससे प्रतिभागियों के बीच उद्यमशीलता की भावना को प्रोत्साहन मिला। इस चुनौती का निर्णय पैनल के सम्मानित सदस्यों द्वारा किया गया, जिनमें फोर्ब्स 30 अंडर 30 एशिया के श्री उत्कर्ष सिंह; इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस IVI उद्यमी, सुश्री निशी बोर्डिया, तथा; स्टैनफोर्ड सीड कन्सल्टेंट (अमेरिका) के श्री विजय महनोत शामिल थे।
कलाकार बनने की चाहत रखने वाले छात्रों ने श्री अनुपम खेर के जाने-माने फिल्म स्कूल, ‘एक्टर प्रीपेयर्स’ द्वारा आयोजित प्रदर्शन कला कार्यशालाओं में भाग लिया। स्कूल की ओर से आयोजित ‘थियेट्रिक्स चैलेंज’ में छात्रों को उपस्थित दर्शकों के सामने अपने अभिनय कौशल और कहानी बयां करने की कला के प्रदर्शन का अवसर मिला।
‘इम्पैक्ट चैलेंज’ ने प्रतिभागियों को दुनिया के सामने मौजूद महत्वपूर्ण चुनौतियों के लिए बिल्कुल नए व अनोखे समाधान तैयार करने के लिए प्रेरित किया, साथ ही उन्हें समस्याओं के निवारण और समूह में साथ मिलकर काम करने के कौशल को निखारते हुए संवहनीयता (सस्टेनेबिलिटी) को बढ़ावा देने में सक्षम बनाया। ‘राष्ट्र समिति की मॉडल समितियों’ के माध्यम से अलग-अलग पृष्ठभूमि के छात्रों ने एकजुट होकर दुनिया के सामने मौजूद चुनौतियों का समाधान प्रस्तुत किया और इस तरह उनमें कूटनीतिक कौशल और सहयोग की भावना को प्रोत्साहन मिला।
इस शिखर सम्मेलन की सफलता पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, NMIMS इंदौर के निदेशक, डॉ. अंशुमान जसवाल ने कहा, “MU20 अपॉर्चुनिटी शिखर सम्मेलन ने हमेशा ज्ञान के आदान-प्रदान और कौशल विकास के बेमिसाल मंच की भूमिका निभाई है। इसकी शानदार सफलता हमें महाविद्यालय के स्तर पर और अधिक प्रभावशाली कार्यक्रमों के आयोजन के लिए प्रेरित करती है।”
चर्चा को आगे बढ़ाते हुए, MU20 स्कूल ऑफ ऑपर्चुनिटी के अध्यक्ष डॉ. सुमेर सिंह ने कहा, “शिखर सम्मेलन में देश-विदेशों के बेहद सम्मानित स्कूलों के छात्रों की मेजबानी करना हमारे लिए बड़े गौरव की बात है। विभिन्न संस्कृतियों का सम्मान करने वाले इस मंच पर अलग-अलग राजनीतिक और रचनात्मक विचारधाराओं का गहन अन्वेषण किया गया। अलग-अलग नज़रिये की शानदार जुगलबंदी ने प्रतिभागियों के बीच वैश्विक समझ और उनके प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहन दिया।”
‘MU20 कार्निवल’ के साथ इस शिखर सम्मेलन का समापन हुआ, जिसमें उपस्थित लोगों ने संगीत एवं नृत्य प्रदर्शनों के साथ-साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का भी भरपूर आनंद लिया, और इस प्रकार तीन दिनों के गहन शिक्षण एवं सहयोग का यह कार्यक्रम शानदार तरीके से संपन्न हुआ।


