- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
स्वरा भास्कर ने 1000 डायपर और बेबी केयर उत्पादों को दत्तक केंद्र में भेज की बच्चों की मदद।
अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपने विविधतापूर्ण अभिनय के साथ साथ निष्कपटता के लिए भी जानी जाती है।
बता दें की हालही में अभिनेत्री फ़िल्म के काम से लखनऊ गई थी और वही से उन्होंने बदायूं स्थित नेकपुर में संचालित विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण में भेंट दी थी।
कचरे के ढेर में मिली बालक अपर्णा से मिलने की चाहत ही उन्हें वहा तक खींच लाई, पूरा दिन बच्चों के साथ बिताने के बाद स्वरा ने संचालक अनुप कुमार सक्सेना और प्रबंधक प्रियंका जौहरी से वादा किया था के वह इन बच्चों से जल्द ही दोबारा मिलेंगी।
ख़ैर कोरोना संकटकाल की परिस्थिति को मध्यनज़र रखते हुए अभी तुरंत विजिट करना तो मुश्किल है लेकिन स्वरा का दिल अभी भी बच्चो के पास ही है ऐसे लग रहा है । उन्होंने ने कल १००० डायपर और बेबी केयर प्रोडक्ट्स दत्तक केंद्र में भिजवाएं है । इससे बच्चों के प्रति स्वरा का लगाव और प्यार दिखाई देता है। स्वरा की यह पहल से प्रेरणा लेकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग इस तरह की नेक काम कर समाज में अपना योगदान दे यह उम्मीद करना गलत नही होगा।
संचालक अनुप कुमार सक्सेना कहते है की, “स्वरा भास्कर जी, हमारे दत्तक ग्रहण अभिकरण बदायूं में आयी और आकर उन्होंने मेरठ मे कूढ़े के ढेर में मिली बच्ची को अपने गले लगाया और दुलार किया । उनका मन अनाथ बच्चों के लिए काफ़ी व्यथित दिखा। लगा के मानो एक तरफ वो लोग है जो इन मासूम बच्चों का तिरस्कार करते है , तो एक तरफ़ ऐसे लोग भी है जो सफलता के बुलंदियों पर पहुंचकर भी ऐसे बच्चों के प्रत प्रेम और वासल्य रखते है।
स्वरा भास्कर जी ने मुझे आश्वासन दिया की वें हमारी संस्था में ऐसे बच्चों के लिए सहानभूति पूर्वक सहयोग करती रहेंगी । मैं उनकी ऐसी श्रेष्ठ भावना के लिए ह्रदय से नमन करता हूं । मेरा मानना है कि सेलिब्रिटीज समाजसुधारक या कहें महान चिंतक ऐसे बच्चों के लिए कार्य करते रहेंगे या हमारी जैसी संस्थाओंका यथासंभव सहयोग कर मनोबल बढ़ाएंगे , तो संभव है की सामाजिक चेतना की नई आयाम विस्थापित होंगे। मैं स्वरा जी को बधाई और ख़ासतौर से विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण परिवार के तरफ से सादर अभिनंदन करता हूं और उनको नमन करता हू ।”


