- ज़िगली पैट केयर ने इंदौर सेंटर में मनाया इंटरनेशनल हैप्पी पेट्स डे का तीसरा संस्करण
- Zigly Pet Care Celebrates Third Edition of International Happy Pets Day in Indore
- 6 Riteish Deshmukh Performances That Showed A Different Side Of The Actor
- Abhay Verma Talks About the Responsibility of Wearing an Air Force Officer’s Uniform for Operation Safed Sagar: It’s the feeling you get when the national anthem is being played
- होम क्रेडिट इंडिया ने वित्तीय परिपक्वता के तीन नियमों को रेखांकित किया
स्वराज ने मध्य प्रदेश में लॉन्च किया नया प्रोटेक ट्रैक्टर
आधुनिक तकनीक से लैस, जो किसानों को देगी अधिक उत्पादकता
इंदौर, 10 जुलाई, 2026: महिंद्रा समूह की कंपनी और भारत के प्रमुख ट्रैक्टर ब्रांडों में शामिल स्वराज ट्रैक्टर्स ने आज मध्य प्रदेश में अपना नया स्वराज प्रोटेक ट्रैक्टर लॉन्च किया।
स्वराज प्रोटेक को दमदार प्रदर्शन, सटीक इंजीनियरिंग और आसान संचालन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि कृषि हो या व्यावसायिक कार्य, हर काम कम समय, कम मेहनत और अधिक दक्षता के साथ पूरा किया जा सके। इसमें भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित की गई आधुनिक तकनीक और कई उन्नत फीचर्स दिए गए हैं, जो कठिन से कठिन कार्यों को भी आसानी से पूरा करने में मदद करते हैं।
स्वराज 855 प्रोटेक 2WD और 4WD दोनों विकल्पों में उपलब्ध होगा। यह ट्रैक्टर स्वराज की पहचान रहे दमदार प्रदर्शन, बहुउपयोगिता और विश्वसनीयता को और बेहतर बनाता है। इसके साथ नए आरामदायक फीचर्स, आकर्षक डिजाइन और अत्याधुनिक टेलीमैटिक्स सिस्टम दिया गया है, जो ग्राहकों को ट्रैक्टर से जुड़ी लाइव जानकारी उपलब्ध कराता है।
बेहतर प्रदर्शन के साथ यह नया ट्रैक्टर किसानों और व्यावसायिक उपयोगकर्ताओं को अधिक उत्पादकता, बेहतर दक्षता, ज्यादा आराम और आधुनिक स्टाइल प्रदान करेगा।
इस अवसर पर महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के स्वराज डिवीजन के सीईओ गगनजोत सिंह ने कहा, “खेती का भविष्य ऐसी तकनीक पर आधारित होगा जो किसानों की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप, भरोसेमंद और उपयोगी हो। प्रोटेक इसी सोच का परिणाम है। यह किसानों को अधिक सटीकता, बेहतर उत्पादकता और आसानी से काम करने में सक्षम बनाता है। मध्य प्रदेश में इसका लॉन्च विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि यह देश का सबसे बड़ा सोयाबीन उत्पादक और गेहूं व चना उत्पादन में दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। यहां की प्रमुख सोयाबीन-गेहूं-चना फसल प्रणाली के लिए 40-50 हॉर्सपावर श्रेणी के ट्रैक्टर सबसे उपयुक्त हैं।“
बेहतर प्रदर्शन और भरोसेमंद क्षमता
स्वराज 855 प्रोटेक को कठिन कृषि कार्यों को अधिक आत्मविश्वास और दक्षता के साथ पूरा करने के लिए विकसित किया गया है।
इसमें फुली कॉन्स्टेंट-मेश मल्टी-स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है, जिससे गियर आसानी से बदलते हैं और गियरबॉक्स की उम्र भी बढ़ती है।
12 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स स्पीड विकल्पों के साथ किसान खेत की स्थिति और कृषि उपकरण के अनुसार उपयुक्त गति चुन सकते हैं, जिससे उत्पादकता बढ़ती है।
इसका पावर-सेंस Lift 2,500 किलोग्राम की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ लिफ्टिंग क्षमता प्रदान करता है, जिससे भारी कृषि उपकरणों को आसानी से उठाया और संचालित किया जा सकता है।
ट्रैक्टर में ड्यूरा-मार्क्स सेरामेटेलिक क्लच और ड्यूरा-टफ एक्सल जैसी आधुनिक इंजीनियरिंग तकनीक दी गई है, जो लंबे समय तक टिकाऊ प्रदर्शन, आसान संचालन और कठिन परिस्थितियों में भी बेहतर विश्वसनीयता सुनिश्चित करती है।
प्रोटेक प्लेटफॉर्म में वरसा पीटीओ सिस्टम दिया गया है, जो पीटीओ आधारित कार्यों को अधिक कुशल बनाता है। वहीं क्रॉप-फिट एडजेस्टेबल एक्सेल किसानों को विभिन्न फसलों और खेतों की जरूरत के अनुसार ट्रैक्टर को आसानी से समायोजित करने की सुविधा देता है।
रोजमर्रा की खेती के लिए स्मार्ट तकनीक
स्वराज 855 प्रोटेक में स्वराज स्मार्ट कनेक्ट तकनीक दी गई है, जिससे किसान अपने ट्रैक्टर की स्थिति और प्रदर्शन की जानकारी हमेशा प्राप्त कर सकते हैं।
इस तकनीक की मदद से किसान ट्रैक्टर की रियल-टाइम लोकेशन, जियो-फेंस (सीमा) अलर्ट, कार्य इतिहास, ईंधन की खपत और सुरक्षा अलर्ट देख सकते हैं।
यह सिस्टम एकड़ और किलोमीटर दोनों में किए गए कार्यों का रिकॉर्ड सुरक्षित रखता है। साथ ही कम ईंधन होने की सूचना, इंजन का तापमान बढ़ने, ऑयल प्रेशर कम होने और सर्विस की समय-सीमा जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां भी समय-समय पर उपलब्ध कराता है।
ये सुविधाएं किसानों को ट्रैक्टर की बेहतर देखभाल, सही निर्णय लेने, उत्पादकता बढ़ाने और खेती की लाभप्रदता में सुधार करने में मदद करती हैं।
आरामदायक और आधुनिक डिजाइन
स्वराज 855 प्रोटेक को लंबे समय तक काम करने वाले किसानों और व्यावसायिक उपयोगकर्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
इसमें कॉम्फी-फ्लैट डेक दिया गया है, जो अधिक जगह और बेहतर लेगरूम उपलब्ध कराता है। वहीं बैलेंस्ड पावर स्टेशन स्टीयरिंग और सस्पेंडेड पैडल्स की मदद से ट्रैक्टर चलाना आसान होता है और लंबे समय तक काम करने पर थकान कम होती है।
ईज़ी-शिफ्ट ट्रांसमिशन गियर बदलने को आसान बनाता है, जिससे लगातार काम के दौरान चालक को कम मेहनत करनी पड़ती है।
इसके अलावा ट्रैक्टर में 70 लीटर का फाइबर फ्यूल टैंक और 500 घंटे का सर्विस इंटरवल दिया गया है, जिससे किसानों को बार-बार ईंधन भरवाने या सर्विस कराने की जरूरत नहीं पड़ती और पूरे सीजन में काम की निरंतरता बनी रहती है।
बेहतर प्रदर्शन और आराम के साथ-साथ स्वराज 855 प्रोटेक को आकर्षक और आधुनिक लुक भी दिया गया है। इसमें प्रीमियम मेटैलिक पेंट, क्रोम डिकल्स, एर्गोनॉमिक कंट्रोल लीवर और स्वराज का नया वर्डमार्क शामिल है, जो इसे प्रीमियम पहचान देता है।
स्वराज 855 प्रोटेक मध्य प्रदेश में स्वराज के व्यापक डीलर नेटवर्क के माध्यम से उपलब्ध होगा। इसके बाद इसे अन्य बाजारों में भी लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस ट्रैक्टर पर 6 वर्ष की वारंटी दे रही है, जो किसानों को लंबे समय तक भरोसेमंद सेवा और मानसिक संतोष प्रदान करेगी।


