- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सिम्फनी ने इंडस्ट्रियल और कमर्शियल इस्तेमाल के लिए दुनिया का पहला ‘यूनिवर्सल पैकेज्ड एयर कूलर’ लाँच किया
इसका मकसद भारत में गुणवत्ता, परफॉर्मेंस, डिजाइन व खूबसूरती पर आधारित स्थानीय मैन्यूफैक्चरिंग सेगमेंट को बढ़ावा देकर ऊपर उठाना है
भारत. घरेलू ब्रांड्स के महत्व पर जोर देते हुए, एयर कूलर बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी सिम्फनी लिमिटेड का मकसद औद्योगिक और वाणिज्यिक इस्तेमाल के लिए ‘यूनिवर्सल पैकेज्ड एयर कूलर’ की लाँचिंग द्वारा देश में मेक इन इंडिया के अभियान को गति देना है।
यह दुनिया का पहला यूनिवर्सल पैकेज्ड एयर कूलर है जो इंस्टॉलेशन के दौरान उच्च स्तर की फ्लेक्सिबिलिटी प्रदान करता है। खूबसूरती से डिज़ाइन किए गए ये एयर कूलर्स एसी की तुलना में 90% बिजली की खपत कम करते हैं और इस्तेमाल करने में बेहद आसान व जल्दी से इंस्टॉल हो जाने वाले हैं।
इसकी रेंज में पीएसी 20यू, पीएसी 25यू और मूवीकूल एक्सएक्सएल मॉडल शामिल हैं जिसमें फोर-साइड कूलिंग पैड, डस्ट फिल्टर और कूल फ्लो डिस्पेंसर जैसी नई खूबियाँ मौजूद हैं। यूनिवर्सल एयर कूलर में, सेम मॉडल के दो अलग-अलग एसकेयू के फायदे के साथ एक ही(सेम) मशीन को टॉप या बॉटम डिस्चार्ज के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
यूवी स्टैबलाइज्ड इंजीनियरिंग प्लास्टिक बॉडी से तैयार, यह रेंज रस्ट प्रूफ और वेदर रेजिस्टैंट (मौसम प्रतिरोधी) है। ये मॉडल्स कारखानों, गोदामों, शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों आदि जैसे बड़ी जगहों पर इंटाल करने के लिए उपयुक्त हैं। पूरे भारत में उपलब्ध इस रेंज की कीमत 82,000 रुपये से 99,900 रुपये के बीच है।

आज की तारीख तक, सिम्फनी और इसकी सहायक कंपनियों ने दुनिया भर में पहले ही एक मिलियन से ज्यादा इंस्टॉलेशन पूरे कर लिए हैं, और कूलर्स की इस नई रेंज की लॉन्चिंग के साथ, सिम्फनी इंडस्ट्रियल और कमर्शियल कूलिंग के लागत प्रभावी(कॉस्ट इफेक्टिव) सॉल्यूशन के साथ भारतीय बाजार में और गहराई तक प्रवेश करने के लिए तत्पर है।
ये यूनिवर्सल पैकेज्ड एयर कूलर मशीनें विस्तृत सेल्स और सर्विस डीलर नेटवर्क के माध्यम से अब पूरे भारत में उपलब्ध हैं। ब्रांड की अच्छी ऑफ्टर सेल्स सर्विस और प्रॉडक्ट बॉडी पर लाइफटाइम वारंटी रेंज की कुछ अतिरिक्त खूबियां हैं।
सिम्फनी लिमिटेड के चेयरमैंन और प्रबंध निदेशक श्री अचल बकेरी ने कहा, “हमने महसूस किया कि बड़ी जगहों के लिए पर्यावरण के अनुकूल कूलिंग उपकरण की भारी मांग है। ग्राहक एक अच्छे और साथ ही किफायती विकल्प की तलाश कर रहे हैं। हमारे देश में, चीन से आयातित सस्ते और खराब गुणवत्ता वाले प्रॉडक्ट्स का प्रभुत्व है। भारत में इन प्रॉडक्ट्स को बनाने वाला कोई प्लेयर नहीं है।
भारत में मौजूद अपार संभावनाओं को देखते हुए, हमने दुनिया का पहला यूनिवर्सल इंडस्ट्रियल एयर कूलर लाँच करने का फैसला किया। ये पूरी तरह से स्थानीय स्तर पर निर्मित हैं। साथ ही अपने उपभोक्ताओं के लिए भारत सरकार की वोकल फॉर लोकल पहल में योगदान करने पर हम गर्व महसूस कर रहे हैं। अपने उपभोक्ताओं को हम मेड इन इंडिया यूनिवर्सल कूलिंग सॉल्यूशन उपलब्ध करा रहे हैं।”


