- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ताहानी मनाकिब ने इंदौर में अपना पहला फ्लैगशिप स्टोर किया लॉन्च
इंदौर का यह पहला डिज़ाइनर स्टोर प्रकृति की खूबसूरती एवं शांति को दर्शाता है
तमारा बाय ताहानी उस वाइब्रेंट हैंडमेड एंब्रॉयडरी का पर्याय है जिसको धागों और फूलों की आकृतियों के सबसे प्राकृतिक रूप में पिरोया जाता है | इंडस्ट्री में अपने रोमांचक तीन वर्षों के बाद, फैशन डिजाइनर ताहानी मनाकिब ने बेहद रोमांच के साथ नए साल का स्वागत करने का फैसला किया – अपना पहला फ्लैगशिप स्टोर खोलकर! जिसके लिए उनके गृहनगर से बेहतर और क्या हो सकता था – खुद का अपना ऐतिहासिक शहर इंदौर। प्रकृति की सुंदरता से प्रेरणा लेते हुए, डिजाइनर का यह लग्जरी ब्रांड स्टोर प्राकृतिक एब्स्ट्रैक्ट एलिमेंट्स तथा जियोमेट्रिक केलिडोस्कोप से निहित है।
तमारा बाय ताहानी की संस्थापक एवं डिजाइनर तहानी मनाकिब ने लांच पर बात करते हुए कहा, “इंदौर मेरी गृहनगरी होने के नाते मेरे दिल के बेहद करीब है। इसके अलावा इंदौर एक ऐसा स्थान है जो कि हमारी संस्कृति एवं इतिहास और वर्तमान का वैश्वीकरण का एक बहुत ही सुन्दर समीकरण प्रदान प्रदान करता है – यही कारण है कि मैंने पहले स्टोर की शुरुआत इस सुन्दर शहर से की।
तमारा बाय ताहानी इंदौर का पहला डिज़ाइनर स्टोर होगा जो कि उपभोक्ताओं को उनके ड्रीम ऑउटफिट चाहे वे ट्रेडिशनल (पारंपरिक), मॉडर्न (आधुनिक) या फिर कंटेम्पररी (समकालीन) हो, के लिए एक आदर्श लक्जरी डेस्टिनेशन प्रदान करता है।

स्टोर में शानदार गुंबददार प्रवेश के साथ ही एक शांतिपूर्ण और निर्मल वातावरण प्रदान करता है | फ्लोर्स ज्योमेट्रिक पैटर्न का इस्तेमाल किया गया है जो की समकक्ष दीवारों को एक स्टेटमेंट एम्ब्रायडरी प्रदान करती है और ब्रांड की तकनीकी खूबसूरती और क्षमता का वर्णन करती है। प्रकृति से प्रेरित सजावट को जोड़ते हुए, इसकी मूड लाइटिंग इसके एम्बिएंस को और भी खुशगवार बनाती है। इसकी मिंट एवं व्हाइट वॉल रोज गोल्ड फिक्स्चर की पूरक हैं, जबकि वंही फ्लोरल इंस्टालेशन इसमें प्राकृतिक तत्व को बड़े ही सूक्ष्म रूप से जोड़ती है। स्टोर की इंटीरियर डिजाइनरों नेहा और सोनम साहनी, ने स्टोर को नेचर-इंस्पायर्ड कॉर्नर के साथ साथ इसमें एब्स्ट्रैक्ट एलिमेंट्स को भी शानदार ढंग से शामिल किया है जो कि स्टोर को एक अनोखा दृश्य प्रदान करता है।
तमारा बाय ताहानी में उत्कृष्ट शिल्प कौशल और वर्षों पुरानी एम्ब्रॉयडरी तकनीक का उपयोग से बने वस्त्रों का एक सुन्दर संग्रह होगा। ब्रांड का उद्देश्य ग्राहकों को सर्वोत्तम सेवा प्रदान करना तथा उनके वस्त्र आवश्यकताओं पर ध्यान देना है । स्टोर में ब्राइडल अपॉइंटमेंट के लिए भी एक निर्दिष्ट क्षेत्र है जो कि दुल्हन और परिवार का सम्पूर्ण ध्यान सुनिश्चित करता है। “इसके साथ ही हमारा यह स्टोर इंदौर का पहला लक्ज़री आउटलेट बनने जा रहा है जिसमे हमारा लक्ष्य अपने ग्राहकों को एक अनूठी सेवा प्रदान करना है जोकि उनके खरीदारी के अनुभव को और अधिक बढ़ाएगा!”।
खुद एक ट्रैवलर होने के नाते, ताहानी को ज्योमैट्रिक पैटर्न और एब्स्ट्रैक्ट एलिमेंट्स काफी मनोरंजक लगते हैं। यूएई में ग्रैंड शेख जायद मस्जिद की उनकी लेटेस्ट यात्रा ने उन्हें ब्रांड के वेडिंग वस्त्र कलेक्शन ‘आबरू’ के लिए प्रेरित किया। कलेक्शन संस्कृति, परंपरा और शिल्प कौशल की गहराई के साथ, डिजाइन, कला और वास्तुकला का एक जादुई समावेश है। तमारा बाय ताहानी के फ्लैगशिप स्टोर के लॉन्च के दौरान मनमोहक कलेक्शन से खुद को मंत्रमुग्ध करें।
कोऑर्डिनेट्स: बी 101, HQ सिटी वॉक अपोजिट, पिंड बलूची विजय नगर, इंदौर


