- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
जवाबदारी खुद लेते हुए कोरोना के ख़िलाफ़ कुछ सख़्त कदम उठाने होंगे: करन आनंद
जब देश के सबसे बड़े फिल्म स्टार, अमिताभ बच्चन ने शनिवार रात घोषणा की कि वे कोरोनोवायरस पॉजिटिव पाए गए है ,तो पूरे भारत सकते में आ गया आखिर कैसे हर कोई इस जानलेवा वायरस के चपेट में आ सकता है।
इसके अलावा कई जानी मानी हस्तियाँ जैसे अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या बच्चन ,अनुपम खेर की फ़ैमिली , टेलीविज़न एक्टर पार्थ समथान में भी कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए है। जिसके बाद से ही दोस्त-रिश्तेदार , प्रसंशक उनके ठीक होने की कामना कर रहे है।
लेकिन इस घटना के बाद से सभी के मन में एक चिंता घर कर गई है कि जब इन बड़ी -बड़ी हस्तियों को यह वायरस पकड़ सकता हैं तो कोई भी Covid-19 की गिरफ्त में आ सकता है। अभी की स्थिति में कोरोना वायरस मामलों में भारत अब अमेरिका और ब्राजील के बाद तीसरे स्थान पर हैं।
कोरोना वायरस की इस कदर बढ़ती हुई आक्रमकता के बारे में एक्टर करन आनंद सोशल मीडिया के माध्यम से अपने विचार प्रकट किए और बताया कि किस तरह अपने दिमाग को शांत रखते हुए इस सिचुएशन से निपटा जा सकता है ” देश में COVID को लेकर हालत दिन बा दिन बत्तर होते जा रहे है।
बॉलीवुड मेगास्टार मिस्टर अमिताभ बच्चन और उनका परिवार , अनुपम खेर का परिवार कोरोना वायरस की चपेट में है , जबकि यक़ीनन यह सभी लोग हर तरह के ऐतियात बरतते होंगे। जिससे हमें यह समझ आता है कि हम और हमारा सिस्टम कहीं ना कहीं गलती कर रहा है।
इस पर मेरा यह मानना है कि हमें अपनी जवाबदारी खुद लेते हुए कुछ सख़्त कदम उठाने होंगे जिसमें शामिल है कि यदि हम घर में साथ रह रहे सदस्यों के अलावा किसी और व्यक्ति या फैमिली मेंबर चाहे वह हमारे माता-पिता क्यों न हो ,से मिलते समय सोशल डिस्टन्सिंग का पालन करे,साथ ही सेफ्टी गाइडलाइन्स का पालन करना चाहिए।
जिसमे सेनिटाइज़र का ,मास्क का इस्तेमाल करना शामिल है। तभी हम इस कोरोना नाम की भयावह बीमारी का डटकर मुकाबला कर पाएंगे। “
अभिनेता करन आनंद ने ,’गुंडे’ , ‘किक’ , ‘कैलेंडर गर्ल्स’, ‘बेबी’ जैसे कई बॉलीवुड फिल्म्स में काम करके अपनी पहचान बनाई हैं। असल में उन्हें पहचान फ़िल्म ‘बेबी’ में निभाए गए उनके किरदार से मिली। हाल ही में उन्होंने मधुर भंडारकर की फ़िल्म ‘कैलेंडर गर्ल्स’ में कैमियो रोल किया था। जिसके बाद उन्होंने ‘लुप्त ‘ में प्रमुख किरदार निभाया, जिसे सराहा गया।
2019 में आई फिल्म रंगीला राजा में युवराज के किरदार को प्रसंशको का काफी प्यार मिला। अपनी सफलता के बाद, उन्हें कई प्रस्ताव मिले हैं। जिनको लेकर वे विचार कर रहे है और बहुत जल्द लॉकडाउन के ख़त्म होते ही वे अपनी आने वाली योजनाओं की घोषणा करेंगे।


