- एमबी एसोसिएट्स द्वारा इंदौर में “प्रॉम्प्ट से प्रोडक्टिविटी” पर एक दिवसीय व्यावहारिक एआई कार्यशाला का आयोजन
- द पार्क इंदौर के रेस्तराँ को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- TiE Global Summit 2026 to Bring Global Entrepreneurs and Investors to Indore
- टाई ग्लोबल समिट 2026: इंदौर में जुटेंगे दुनिया भर के उद्यमी और निवेशक
- Madhurima Tuli Gives Major Navratri Vibes in These Stunning Traditional Looks
‘गुम है किसी के प्यार में’ शो में डॉ पुलकित की भूमिका निभाएंगे प्रतिभाशाली अभिनेता यश पंडित
स्टार प्लस की लोकप्रिय ड्रामा सीरीज़ ‘गुम है किसी के प्यार में’ ने अपने लॉन्च के बाद से ही दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे। इतना ही नहीं अपनी आकर्षक स्टोरीलाइन, कर्तव्यनिष्ठ कलाकार और क्रू की मदद के चलते या शो सभी टीवी शोज़ में 5 वां रैंक हासिल करने में कामयाब रहा है। दर्शकों के उत्साह को इसी प्रकार जारी रखने के लिए इस शो में एक नया किरदार प्रवेश ले रहा है।
लोकप्रिय अभिनेता यश पंडित जल्द ही चव्हाण घराने के जीवन में अधिक मसाला और ड्रामा जोड़ते हुए दिखाई देंगे। यश पंडित जल्द ही शो में डॉ पुलकित की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे, जो मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर हैं और देवयानी चव्हाण (मिताली नाग द्वारा अभिनीत किरदार) के पति हैं।
यश पंडित ने अपनी आगामी भूमिका की तैयारी के बारे में बात करते हुए बताया, “मैं खुदको धन्य मानता हूं और इस किरदार को निभाने के लिए खुदको बहुत उत्साहित महसूस कर रहा हूं। जब मुझे टेलीविजन पर वापस लौटना था, तो मुझे यह पता था कि उसके लिए मेरा किरदार कुछ अनोखा होना चाहिए और यह एक आदर्श किरदार है, जिसे मैंने पहले कभी नहीं निभाया है और यह मेरे लिए यह मौका बिलकुल सही समय पर आया है।”
प्रतिभाशाली अभिनेता यश पंडित ने आगे बताया “इस किरदार के लिए, मैंने विशेष रूप से लोकप्रिय स्पेनिश वेब सिरीज मनी हेस्ट से अपने किरदार की बारीकियों को लिया है और अपने शिक्षकों और प्रोफेसरों से प्रेरणा ली है। इस मेरे लुक में मेरे फैन्स और दर्शक थोड़ा बदलाव भी देख सकेंगे। मुझे उम्मीद है कि दर्शक मेरा स्वागत अपनी खुली बाँहों के साथ करेंगे जैसा कि उन्होंने हमेशा से किया है।”


